फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Four months given by High Court passed but field coach could not be recruited, Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीरः हाईकोर्ट के दिए चार महीने बीते, नहीं हो पाई फील्ड कोच की भर्ती

Mon, 18 Nov 2019 03:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 18 Nov 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
Four months given by High Court passed but field coach could not be recruited, Jammu Kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

फील्ड कोच की भर्ती के लिए हाईकोर्ट के दिए चार महीने भी गुजर चुके हैं लेकिन स्पोर्ट्स काउंसिल अभी तक कोच की भर्ती नहीं कर पाया है। इसका खामियाजा खिलाड़ियों को भुगतना पड़ रहा है, इससे उनकी प्रैक्टिस प्रभावित हो रही है। आवेदक भी परेशान हैं। हैरानी इस बात की है कि कोच की भर्ती क्यों नहीं हो रही, इसका जवाब किसी अधिकारी के पास नहीं है। स्पोर्ट्स काउंसिल में जूनियर कोच के अलावा फील्ड कोच की भी कमी है।

विज्ञापन

 
स्पोर्ट्स काउंसिल ने 24 अगस्त 2016 को 48 जूनियर कोच के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी। जनवरी 2017 में साक्षात्कार हुआ, लेकिन मामला कोर्ट में चला गया। कोर्ट ने चार महीने (अगस्त 2019 तक) में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को कहा। इसके बाद काउंसिल ने फिर साक्षात्कार की अधिसूचना जारी की लेकिन चार के बजाय छह महीने से ज्यादा बीत गया लेकिन भर्ती नहीं हो पाई।
विज्ञापन


भर्ती क्यों नहीं हो रही, जवाब किसी अधिकारी के पास नहीं
जूनियर कोच के पदों पर भर्ती स्पोर्ट्स काउंसिल और युवा सेवा खेल विभाग द्वारा की जानी है। इस संबंध में हमें कुछ पता नहीं है।
समरद हफीज, सेक्रेटरी टू गवर्नमेंट

 

इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं कर सकता...

स्पोर्ट्स काउंसिल अगर कल कहे तो भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को तैयार हैं। काउंसिल की ओर से कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई, उनके आदेश के बाद ही प्रक्रिया शुरू होगी।
 डॉ. सीलम उल रहमान,  निदेशक युवा सेवा एवं खेल विभाग

इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। अभी यह मामला सरकार के पास विचाराधीन है। कह नहीं सकता भर्ती प्रक्रिया कब तक शुरू हो पाएगी।
डॉ. नसीम जावेद चौधरी, सेक्रेटरी स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल   

सिर्फ खेल ढांचे के विकास का दावा
एक आवेदक ने बताया कि एक तरफ सरकार खेल ढांचे के विकास का दावा कर रही है तो दूसरी तरफ काउंसिल में कोचों की कमी है। काउंसिल ने जम्मू के स्टेडियम में लाइटें लगाईं, लेकिन रात में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने के लिए कोच नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed