फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla News: Football Under-17 national championship in Una Himachal Pradesh

हिमाचल में जुटेंगे देश भर के फुटबाल खिलाड़ी, चैंपियनशिप की तैयारियां शुरू

Thu, 01 Aug 2019 02:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 01 Aug 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
Shimla News: Football Under-17 national championship in Una Himachal Pradesh
फुटबाल - फोटो : फाइल फोटो

प्रदेश फुटबाल एसोसिएशन ने अंडर-14 और अंडर-17 नेशनल सब जूनियर चैंपियनशिप की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऊना जिले में अंडर-17 नेशनल चैंपियनशिप नवंबर में होगी। अंडर-14 सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप को लेकर मैदान के चयन की प्रक्रिया चल रही है। हमीरपुर और मंडी में से एक जगह अंडर-14 सब जूनियर चैंपियनशिप अगस्त अंत और सितंबर के बीच होगी।

विज्ञापन


इसमें देश के नामी फुटबाल खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन के मैच कमिश्नर तपिश थापा ने अंडर-14 चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर हमीरपुर के अणु स्थित खेल मैदान का दौरा किया। उन्होंने जिला एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ खेल मैदान का निरीक्षण किया। मैदान में पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों के रहने-खाने समेत मेडिकल सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की गई। आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन ने प्रदेश और जिला फुटबाल एसोसिएशन (एआईएफएफ) से खिलाड़ियों के रहने-खाने समेत अन्य सुविधाओं को लेकर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-14 नेशनल सब जूनियर चैंपियनशिप को मीर इकबाल और अंडर-17 चैंपियनशिप को बीसी रॉय ट्रॉफी का नाम दिया गया है। अंडर-14 प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश समेत आठ राज्यों की टीमें भाग लेंगी। करीब एक सप्ताह तक चैंपियनशिप चलेगी। अंडर-17 नेशनल सब जूनियर में देश की 16 फुटबाल टीमें हिस्सा लेंगी। 


उधर, प्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के सचिव दीपक शर्मा और कोषाध्यक्ष नरेश राणा ने बताया कि गत दिवस आल इंडिया फेडरेशन ऑफ फुटबाल एसोसिएशन के मैच कमिश्नर तपिश थापा ने हमीरपुर के अणु में खेल मैदान का निरीक्षण किया। अंडर-17 ऊना जिले में होगी। अंडर-14 के लिए मैदान के चयन की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed