फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Football Tournament BC Roy Trophy In paddal ground mandi In Himachal Pradesh

छोटी काशी में जुटेंगे देश भर के फुटबाल खिलाड़ी

Sun, 08 Dec 2019 04:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 08 Dec 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
Football Tournament BC Roy Trophy In paddal ground mandi In Himachal Pradesh
फुटबॉल - फोटो : social Media

राष्ट्रीय हीरो डॉ. बीसी रॉय को समर्पित राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता 10 दिसंबर को छोटी काशी मंडी के पड्डल मैदान में होगी। इसमें 18 राज्यों की टीमें भाग लेंगी। प्रदेश फुटबाल संघ के मीडिया प्रभारी सत्यदेव शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के मुकाबले पड्डल मैदान मंडी तथा एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के खेल मैदान में होंगे। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने प्रतियोगिता के आयोजन का जिम्मा प्रदेश तथा जिला फुटबाल संघ को सौंपा है।

विज्ञापन


संघ के प्रदेश महासचिव दीपक शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन को विभिन्न कमेटियां बनाई गई हैं। एमएलएसएम कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. सीपी कौशल समन्वयक बनाए हैं। मंडी से नरेंद्र सैणी तथा सुंदरनगर से अनिल गुलेरिया सचिव बनाए गए हैं।
विज्ञापन


10 दिसंबर को सुंदरनगर कॉलेज में होने वाले मुकाबले में संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर मुख्यातिथि होंगे। एआईएफएफ ने गुजरात के मूलराज सिंह घनश्याम सिंह (एक ही नाम) तथा राजीव चौधरी को मैच कमिश्नर नियुक्त किया है। विभिन्न राज्यों से मैच रेफरी नियुक्त किए गए हैं। पड्डल मैदान में ग्रुप-सी और बी के मुकाबले करवाए जाएंगे। सुंदरनगर एमएलएसएम कॉलेज में ग्रुप-ए तथा बी के मुकाबले होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के तहत दिन में चार मैच होंगे। पहला मुकाबला 10 दिसंबर को ग्रुप-ए की मेजबान हिमाचल और सिक्कम के मध्य खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला गुजरात बनाम तमिलनाडु। ग्रुप-सी में राजस्थान बनाम उत्तराखंड तथा दमन-दयू बनाम आंध्र प्रदेश के मध्य मुकाबला होगा। 


 चार भागों में बांटी गई हैं टीमें
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश की 18 टीमों को चार भागों में बांटा गया है। ग्रुप-ए में सिक्किम, गुजरात, तमिलनाडु, त्रिपुरा तथा मेजबान हिमाचल शामिल हैं। ग्रुप-बी में बिहार, महाराष्ट्र, पुडुचेरी, चंडीगढ़ तथा नागालैंड, ग्रुप-सी में राजस्थान, दमन-दयू, आंध्रप्रदेश, उत्तराखंड तथा असम, ग्रुप-डी में तेलंगाना, मध्य प्रदेश, दादर एवं नगर हवेली तथा अरुणाचल प्रदेश की टीमें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed