फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   First the coach at the sports stadium now the players are also missing from the trials

Bareilly News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहले कोच... अब ट्रायल से खिलाड़ी भी गायब

Tue, 12 Nov 2024 05:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Nov 2024 05:43 PM IST
सार

बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय चयन-ट्रायल में खिलाड़ी ही नहीं पहुंचे। सोमवार को महिला वर्ग बॉक्सिंग व पुरुष वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल होने थे। 

विज्ञापन
First the coach at the sports stadium now the players are also missing from the trials
स्पोर्ट्स स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश स्तरीय महिला वर्ग बॉक्सिंग व पुरुष वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के लिए सोमवार को बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय चयन-ट्रायल में खिलाड़ी गायब रहे। वहीं लंबे समय से स्टेडियम में दोनों ही खेलों के न तो कोच हैं और न ही प्रशिक्षु पंजीकृत हैं।

विज्ञापन


दरअसल, 28 से 30 नवंबर तक वाराणसी में आयोजित होने वाली बालिका वर्ग प्रदेश स्तरीय जूनियर कबड्डी व 14 से 17 तारीख तक बुलंदशहर में आयोजित महिला वर्ग प्रदेश स्तरीय सीनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को जिला स्तर के ट्रायल आयोजित किए गए थे।
विज्ञापन


इन ट्रायल में ही खिलाड़ी शामिल होने नहीं पहुंचे। दोनों ही खेलों में कोच पहले से ही नहीं हैं। ऐसे में किसी भी प्रतियोगिता में शहर का प्रतिनिधित्व करने की बात आती है तो विभाग पूरी तरह से कबड्डी संघ पर निर्भर होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि स्टेडियम में पिछले लंबे समय से कबड्डी का कोई भी कोच नियुक्त नहीं किया गया। विभाग ने एक तरह से इस खेल को खत्म ही कर दिया। इस कारण खिलाड़ी इस खेल को छोड़ते नजर आ रहे हैं और न ही ट्रायल में प्रतिभाग करने आ रहे हैं। 

महिला बॉक्सिंग ट्रायल के लिए सिर्फ एक खिलाड़ी पहुंचीं
वहीं दूसरी ओर राज्य स्तरीय सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए भी जिला स्तरीय टीम का चयन किया जाना था, लेकिन शाम तक केवल एक ही महिला खिलाड़ी ट्रायल के लिए स्टेडियम पहुंचीं। विभाग की ओर से इसके लिए नियुक्त कोच लंबे समय से स्टेडियम आए ही नहीं। 

कोच के अनियमित होने के कारण अब खिलाड़ी भी नहीं आ रहे हैं। इसके साथ ही मुकाबले व अभ्यास के प्रयोग में आने वाली लाखों की बॉक्सिंग रिंग खुले में पड़ी रहने के कारण पूरी तरह से जंग खा चुकी है और चार साल बाद भी इसे टीन शेड में शिफ्ट नहीं किया जा सका। 

सचिव बोले- 12 से 15 खिलाड़ी हैं पंजीकृत 
कबड्डी संघ के सचिव पदमवीर ने बताया कि संघ के पास फिलहाल करीब 12 से 15 खिलाड़ी पंजीकृत हैं। इन्हें हम रोजाना प्रशिक्षण देकर प्रतियोगिताओं के लिए तैयार कर रहे हैं।

सीनियर खिलाड़ी धर्मेंद्र यादव ने कहा कि विभाग की ओर से बॉक्सिंग कोच तो नियुक्त किया गया है, लेकिन वह पिछले कॉफी समय से स्टेडियम नहीं आ रहे हैं। सीनियर खिलाड़ी व  एनआईओएस कोच होने की वजह से फिलहाल खिलाड़ियों का नुकसान न हो, इसलिए मुझे जिम्मेदारी दी गई है।

आरएसओ जितेंद्र यादव ने कहा कि बॉक्सिंग कोच को न आने पर लगातार पत्र भेजा जा रहा है। फिलहाल में खिलाड़ियों का और नुकसान न हो इसके लिए सीनियर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed