{"_id":"5df49bd18ebc3e87cf3e0fe2","slug":"first-match-stopped-due-to-rain-in-cooch-behar-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूच बिहार ट्रॉफीः पहले ही मुकाबले पर बारिश ने फेरा पानी, मैदान में जलभराव","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
कूच बिहार ट्रॉफीः पहले ही मुकाबले पर बारिश ने फेरा पानी, मैदान में जलभराव
Sat, 14 Dec 2019 01:52 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
जीजीएम साइंस कॉलेज के हॉस्टल ग्राउंड पर शुक्रवार से खेले जाने वाले चार दिवसीय कूच बिहार ट्रॉफी मुकाबले में पहले ही दिन बारिश ने पानी फेर दिया। इस मुकाबले में मेजबान जेएंडके और बड़ौदा के खिलाड़ियों को मैदान में उतरना था। लेकिन बीती रात से ही तेज बारिश होने के कारण पहले दिन का खेल शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन
बीती रात से ही बारिश के कारण हॉस्टल मैदान पर जलभराव हो गया। बारिश के लगातार जारी रहने से मुकाबला शुरू नहीं हो पाया। इससे दोनों टीमों के खिलाड़ियों को दोपहर तक इंतजार करना पड़ा। मौसम में कोई सुधार न होने के कारण पहले दिन का खेल नहीं करवाया जा सका। जेएंडके टीम घरेलू मैदान पर अपना दूसरा मुकाबला खेल रही है। लेकिन बारिश के चलते उसे घरेलू मैदान का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन