{"_id":"5c01184ebdec2241a26d988c","slug":"farmer-son-abhinab-play-in-national-basketball-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबाल में हिमाचल टीम से खेलेगा किसान का बेटा","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
बास्केटबाल में हिमाचल टीम से खेलेगा किसान का बेटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 30 Nov 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
किसान का बेटा बास्केटबाल में अब हिमाचल का नाम रोशन करेगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल थरास का अभिनव राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा। कुल्लू जिले से अभिनव एकमात्र खिलाड़ी हैं। जिनका चयन अंडर-14 हिमाचल बास्केटबाल टीम के लिए चयन हुआ है। अभिनव थरास स्कूल में आठवीं के छात्र हैं।
विज्ञापन
अभिनव की बदौलत जिला स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में थरास स्कूल कई बार चैंपियन रहा है। अभिनव स्कूल के शारीरिक अध्यापक बुधराम की देखरेख में बास्केटबाल की बारीकियां सीख रहे हैं।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य कमला देवी ने बताया कि अभिनव ने प्रदेश भर में स्कूल का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता शुरू होने से पहले अभिनव छत्तीसगढ़ के नंदगांव में 18 दिसंबर तक प्रशिक्षण लेगा। अभिनव ने सफलता का श्रेय परिजनों और अभिभावकों को दिया।
विज्ञापन