{"_id":"5c59356cbdec2273aa6bb032","slug":"eligible-candidates-not-found-for-paragliding-basic-course-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैराग्लाइडिंग के बेसिक कोर्स को नहीं मिल सके पात्र अभ्यर्थी","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
पैराग्लाइडिंग के बेसिक कोर्स को नहीं मिल सके पात्र अभ्यर्थी
Tue, 05 Feb 2019 12:34 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: ashok chauhan
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन विभाग की ओर से पैराग्लाइडिंग के बेसिक कोर्स को पात्र उम्मीदवार नहीं मिल सके हैं। विभाग के पास पहुंचे 62 आवेदनों में से 40 आवेदन दस्तावेज पूरे न होने के कारण रद्द हो गए, अब विभाग के पास मात्र 22 ही पात्र अभ्यर्थी बचे हैं।
जानकारी के अनुसार विभाग के पास पहुंचे अधिकतर आवेदनों में अभ्यर्थियों ने औपचारिकताओं को पूरा नहीं किया था। इस दौरान किसी अभ्यर्थी ने जहां चरित्र प्रमाण पत्र नहीं लगाया था, तो किसी ने हिमाचली बोनोफाइड को ही अपने आवेदन के साथ स्लगन नहीं किया था। इसके अलावा दो ऐसे अभ्यर्थियों ने भी आवेदन किया था, जो कि अभी तक नाबालिग थे।
पैराग्लाइडिंग के बेसिक कोर्स के लिए पर्यटन विभाग ने अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी है। इसके अलावा अभ्यर्थी को सादे कागज पर आवेदन के साथ चरित्र प्रमाण पत्र, हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और एक फोटो संलग्न करना मांगा है।
विज्ञापन
---
इंद्रूनाग में कल से शुरू होगा प्रशिक्षण: मधु चौधरी
जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि विभाग के पास पहुंचे 62 आवेदनों में से 40 को रद्द किया गया है। पात्र 22 अभ्यर्थियों को इंद्रूनाग स्थित पैराग्लाइडिंग साइट में 7 से 13 फरवरी तक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जबकि बीड़ बिलिंग में कोर्स की तिथि बाद में निर्धारित की जाएगी।