{"_id":"5c8266fdbdec2214787e2646","slug":"electricity-board-team-kabaddi-winner-in-shivratri-festival-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवरात्रि महोत्सव में बिजली बोर्ड बना कबड्डी का विजेता","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
शिवरात्रि महोत्सव में बिजली बोर्ड बना कबड्डी का विजेता
Fri, 08 Mar 2019 06:29 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: ashok chauhan
Updated Fri, 08 Mar 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बिजली बोर्ड के नाम रहा। इस प्रतियोगिता के समारोह में विजिलेंस एसपी मंडी डीके चौधरी ने मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में बिजली बोर्ड ने बिलासपुर को 42-28 अंकों से ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता को 21 हजार रुपये और स्मृति चिन्ह भेंट किया। उपविजेता को 15 हजार और स्मृति चिन्ह दिया गया।
विज्ञापन
कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान टीसी शर्मा ने जिला प्रशासन का सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि कबड्डी हमारा ग्रामीण खेल है। इधर, तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल हुए।
विज्ञापन
जिसमें लाहौल-स्पीति ने पधर को 3-2 से, कुल्लू ने कटौला को 3-0 से, मंडी पुलिस ने हमीरपुर को 3-0 से और कांगड़ा ने बिलासपुर को 3-2 से पराजित किया। सेमीफाइनल मैच में कांगड़ा ने लाहौल स्पीति को 3-2 से, मंडी पुलिस ने कुल्लू को 3-0 से पराजित किया। प्रतियोगिता का फाइनल मंडी पुलिस और कांगड़ा के मध्य होगा।