फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Local Sports ›   gorakhpur qualified in all india invitational womens hockey competition after beat northern railway

हॉकी के सितारों से सजी नॉर्दन रेलवे टीम हारी, शूट आउट से हुआ दो मैच का फैसला

Mon, 22 Oct 2018 09:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Oct 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur qualified in all india invitational womens hockey competition after beat northern railway
हॉकी

मेजबान डीएस कॉलेज अलीगढ़, गोरखपुर, साई भोपाल, हरियाणा की टीम शानदार खेल के बदौलत अखिल भारतीय आमंत्रण महिला हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गई। सेमीफाइनल मंगलवार को खेला जाएगा। वहीं, हॉकी के सितारों से सजी नॉर्दन रेलवे को हार का मुंह देखना पड़ा। दो मैच का फैसला शूट आउट से हुआ।

विज्ञापन


सोमवार को डीएस कॉलेज के मैदान पर क्वार्टर फाइनल गोरखपुर व नॉर्दन रेलवे के बीच खेला गया। दोनों टीम के अंग्रिम पंक्ति के खिलाड़ियों ने शानदार मूव बनाए, लेकिन रक्षापंक्ति को भेद नहीं पाए। निर्धारित समय खत्म होने तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद मैच का फैसला शूट से हुआ। इसमें गोरखपुर 3-2 गोल से विजयी रही। सुबह नौ बजे गोरखपुर व डीएस कॉलेज के बीच सेमीफाइनल खेला जाएगा। रेफरी की भूमिका में शिवानी शर्मा व अमित रहीं।
विज्ञापन


दूसरा क्वार्टर फाइनल लखनऊ व साई भोपाल के बीच खेला गया। पहले हाफ के 25वें मिनट में लखनऊ की प्रीतांबरी ने मैदानी गोल करके टीम की बढ़त 1-0 से कर दी। दूसरे हाफ में साई भोपाल की रेनू ने 32वें मिनट में गोल करके टीम को बराबरी पर ला दिया। दोनों टीम की खिलाड़ी गोल करने के लिए जूझती रहीं। मैच का फैसला शूट आउट से हुआ। इसमें भोपाल 3-2 से विजयी रही। भोपाल और हरियाणा के बीच सेमीफाइनल सुबह 11 बजे खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा क्वार्टर फाइनल में हरियाणा एकतरफ मुकाबले में उत्तराखंड को 6-0 से करारी शिकस्त दी। मैच शुरू होते हुए हरियाणा की खिलाड़ी मैच पर हावी हो गईं। 12वें मिनट में हरियाणा की खिलाड़ी ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील करके टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। 15वें मिनट में शर्मिला ने गोल करके टीम की बढ़त 2-0 कर दी। दूसरे हाफ में भी यही टीम हावी रही।


इसके बाद 33 व 37वें मिनट में साक्षी राना, 43वें मिनट में कनिका व 56वें मिनट में शर्मिला ने गोल करके टीम की बढ़त 6-0 से कर दी। रेफरी की भूमिका में शिवानी शर्मा, प्रभा रहीं। इस मौके पर ओलंपियन अशोक कुमार, भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व प्रशिक्षक बुला गांगुली मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed