फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dav national sports state level athletic meet hamirpur himachal pradesh

महिला, पुरुष वर्ग में डीएवी हमीरपुर ओवरऑल चैंपियन

Sun, 13 Oct 2019 05:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)/चायल/सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)/चायल/सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 13 Oct 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
Dav national sports state level athletic meet hamirpur himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स स्टेट लेवल एथलेटिक्स मीट-2019 में लड़कों की 4 गुना 400 मीटर रिले दौड़ में डीएवी हमीरपुर को पहला स्थान, डीएवी सुंदरनगर की टीम ने द्वितीय और डीएवी पालमपुर की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 4 गुना 400 मीटर रिले दौड़ में डीएवी हमीरपुर की टीम ने प्रथम स्थान, डीएवी बरमाणा की टीम ने द्वितीय स्थान और डीएवी कांगू की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन


डीएवी हमीरपुर के लड़कों और लड़कियों की टीम को ओवरऑल ट्रॉफी भी मिली। डीएवी हमीरपुर की बबीता ठाकुर ने बेस्ट एथलीट का खिताब अपने नाम किया। डीएवी ग्रियोह के आयुष ने लड़कों में बेस्ट एथलीट का खिताब अपने नाम किया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राकेश शर्मा संयुक्त निदेशक डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रहे। उन्होंने विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


जम्मू की टीम ने जीती कबड्डी की ट्रॉफी
इंदौरा में यंगस्टर यूथ क्लब की तीन दिवसीय डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में इंदौरा और जम्मू की टीम के बीच खेला गया। इसमें जम्मू की टीम विजेता रही। विजेता टीम को 25000 हजार और उपविजेता टीम 15000 हजार रुपये का इनाम दिया गया। तीसर, चौथे और पांचवें स्थान पर रही टीमों को भी सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन समारोह में गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि ने यंगस्टर यूथ क्लब को 11000 हजार रुपये की राशि दी। इस मौके पर क्लब के मतेश कटोच,अजय कटोच, मोती लाल जोशी,बलवीर कटोच, उमाकांत सूदन, सुभाष कटोच, नवदीप कटोच, गगन सिंह, सौरभ शर्मा मौजूद रहे। 

पंजाब पब्लिक स्कूल को हराकर पाइनग्रोव ने लगाई खिताबी हैट्रिक
पाइनग्रोव स्कूल में लड़कों की सब-जूनियर अंतर स्कूल प्रतियोगिता में मेजबान पाइनग्रोव स्कूल ने पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा को 5-3 से हराकर ट्रॉफी जीत ली। हालांकि, मैच के अंतिम क्षणों तक रोमांच बना रहा और अंत में पाइनग्रोव स्कूल ने लगातार तीसरे वर्ष भी यह प्रतियोगिता अपने नाम कर हैट्रिक बनाई। पाइग्रोव स्कूल के अरमान को शानदार प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब पाइनग्रोव स्कूल के अरमान को मिला। सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का खिताब मनसेहज सिंह ने अपने नाम किया। सर्वश्रेष्ठ रक्षक का खिताब पाइनग्रोव के आरूष सेन मेहता को, सबसे अधिक गोल करने का खिताब पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा के प्रणव सलारिया को मिला। सर्वश्रेष्ठ उभरते हुए खिलाड़ी का खिताब डेली कॉलेज इंदौर के हरदयांश सिंह को मिला। प्रतियोगिता के समापन मौके पर आईजी विजिलेंस शिमला जेपी सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। 


अजमेर स्कूल को ओवरऑल विजेता का खिताब
चायल आर्मी स्कूल में देश के मिल्ट्री स्कूलों की प्रतियोगिता में अजमेर स्कूल को ओवरऑल का खिताब मिला। बंगलूरू स्कूल दूसरे और धौलापुर स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा चायल और बेलगांव चौथे स्थान पर रहे। बास्केटबाल में धौलपुर स्कूल विजेता रहा। अजमेर दूसरे और बंगलूरू तीसरे स्थान पर रहा। 


मुक्केबाजी में धौलपुर प्रथम, बेलगांव दूसरे और बंगलूरू तीसरे स्थान पर रहा। फुटबाल में बंगलूरू पहले, अजमेर दूसरे और धौलपुर तीसरे स्थान पर रहा। वाद-विवाद में अजमेर प्रथम, बंगलूरू दूसरे और चायल तीसरे स्थान पर रहा। प्रश्नोत्तरी में अजमेर प्रथम, बेलगांव दूसरे और चायल तीसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर शौर्य चक्र सेवानिवृत्त कर्नल केडी कौशल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। चायल स्कूल के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल एसपीएस चौहान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed