{"_id":"5c599d38bdec221239761b7e","slug":"daughters-of-himachal-in-the-quarterfinals-of-senior-national-hockey","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर नेशनल हाकी के क्वार्टर फाइनल में हिमाचल की बेटियां","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
सीनियर नेशनल हाकी के क्वार्टर फाइनल में हिमाचल की बेटियां
Tue, 05 Feb 2019 08:17 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Published by: ashok chauhan
Updated Tue, 05 Feb 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
सीनियर नेशनल हाकी प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटियां क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। मंगलवार को आंध्र प्रदेश की टीम को 3-0 से हराकर अंतिम आठ में टीम ने स्थान पक्का कर लिया है। हरियाणा के हिसार में सीनियर नेशनल हाकी प्रतियोगिता चल रही है।
विज्ञापन
क्वार्टर फाइनल में हिमाचल की टीम अब स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया की टीम से खेलेगी। हिमाचल हॉकी टीम की कोच तवी चौहान ने बताया कि हरियाणा के हिसार में 18 फरवरी तक प्रतियोगिता होगी। प्रदेश की हाकी टीम ने एक जनवरी को बेंगलूर की टीम को हराया।
विज्ञापन
जीत की लय को बरकरार रखते हुए मंगलवार को आंध्र प्रदेश की टीम को 3-0 से हराया। टीम की तरफ से साक्षी, प्रेरणा और पायल ने एक-एक गोल किए। टीम के बेहतरीन प्रदर्शन पर हाकी हिमाचल के आजीवन सदस्य पुनीत सेठी ने बधाई दी।
विज्ञापन