फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cricketer Steve Waugh arrives at Dharamshala Stadium, played cricket with women players

धर्मशाला स्टेडियम पहुंचे स्टीव वॉ, महिला खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट

Fri, 24 Jan 2020 08:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Jan 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
cricketer Steve Waugh arrives at Dharamshala Stadium, played cricket with women players
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ - फोटो : अमर उजाला

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे। दोपहर बाद स्टीव वॉ ने धौलाधार के आंचल में बने एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला का जायजा लिया। एचपीसीए प्रबंधक ने स्टीव वॉ का स्वागत किया। उसके बाद धर्मशाला स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने एचपीसीए अकादमी की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेला।

विज्ञापन


स्टीव वॉ स्पिरिट ऑफ क्रिकेट पुस्तक के लिए लिखते हैं। इसके चलते वह एचपीसीए की महिला खिलाड़ियों के साथ रूबरू होने आए हैं। इस मौके पर एचपीसीए के सचिव सुमित कुमार शर्मा, संजय शर्मा मौजूद रहे। स्टीव वॉ विश्व क्रिकेट पर एक लघु फिल्म के प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिसके लिए पूर्व क्रिकेटर स्टीव वॉ भारत सहित दुनिया के विभिन्न क्रिकेट स्टेडियमों को दौरा भी कर रहे हैं। भारत में मुंबई, दिल्ली सहित अन्य स्टेडियमों में दौरा कर चुके हैं। लघु फिल्म के नाम और थीम को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है महिला क्रिकेट को लेकर विशेष तौर पर लघु फिल्म में उल्लेख किया जाएगा। वर्ष के अंत तक लघु फिल्म आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed