फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cooch Behar Trophy 2019 avnish double century made uttarakhand team strong

कूच बिहार ट्रॉफी 2019: अवनीश के दोहरे शतक से उत्तराखंड हुआ मजबूत

Mon, 10 Dec 2018 07:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 10 Dec 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
Cooch Behar Trophy 2019 avnish double century made uttarakhand team strong
कूच बिहार ट्रॉफी - फोटो : अमर उजाला

अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में उत्तराखंड के अवनीश सुधा ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए लगातार दूसरा दोहरा शतक जमाया है।

विज्ञापन


दूसरे मैच में बिहार के खिलाफ 339 रनों की पारी खेलने के बाद अवनीश ने सोमवार को मेघालय के खिलाफ 221 रनों की पारी खेली। ओपनर बल्लेबाज संयम ने 175 रनों का योगदान दिया। पहले दिन का खेल स्टंप्स होने तक उत्तराखंड ने चार विकेट पर 456 रन बना लिए हैं। कप्तान अखिल सिंह रावत दो और तनुष गुसाईं छह रन बनाकर खेल रहे हैं।
विज्ञापन


देहरादून स्थित तनुष क्रिकेट एकेडमी में सोमवार से उत्तराखंड और मेघालय के बीच मुकाबला शुरू हुआ। मेघालय ने टॉस जीतकर पहले उत्तराखंड को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पहले खेलने उतरी उत्तराखंड टीम को शुरुआती झटके मनीष के रूप में लगे। मनीष पांच रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए अवनीश सुधा ने संयम के साथ मोर्चा संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले संयम और फिर अवनीश ने शतक ठोका। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 303 रनों की साझेदारी हुई। दूसरा विकेट संयम (175) के रूप में गिरा। दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे अवनीश सुधा ने अंतिम सत्र में अपना दोहरा शतक पूरा किया। तेजी से रन बटोरने के चक्कर में अवनीश 89वें ओवर में 221 रन बनाकर ऑउट। मेघालय की ओर से अभिषेक ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।

अवनीश की फॉर्म जारी
लगातार दो मैचों में दो दोहरे शतक जमाकर अवनीश सुधा का शानदार फॉर्म जारी है। दूसरे मैच में बिहार के खिलाफ अवनीश ने 339 रनों की पारी खेली थी। कूच बिहार ट्रॉफी में यह किसी भी खिलाड़ी के मुकाबले सवश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर है। इसके बाद सोमवार से शुरू हुए मेघालय के विरुद्ध अवनीश ने पहले ही दिन 221 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही अवनीश टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 561 रन बनाकर अभी दूसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed