फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   colonel mr sherwani cricket leauge opening ceremony will held on 29 september

कर्नल एमआर शेरवानी क्रिकेट लीग का उद्घाटन आज

Sat, 29 Sep 2018 03:39 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 29 Sep 2018 03:39 AM IST
विज्ञापन
colonel mr sherwani cricket leauge opening ceremony will held on 29 september
प्रतिकात्मक चित्र

इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) की कर्नल एमआर शेरवानी स्मारक सीनियर डिवीजन लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 29 सितंबर से प्रारंभ होने जा रही है।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच फाफामऊ क्रिकेट अकादमी और सागर स्पोर्टिंग क्लब के बीच सुबह साढ़े नौ बजे से फाफामऊ अकादमी मैदान पर खेला जाएगा।

एसीए के संयुक्त संयोजक प्रशासन सोमेश्वर पांडेय के अनुसार पूर्व रणजी व सेंट्रल जोन क्रिकेटर केबी काला सुबह नौ बजे दोनों टीमों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन

अंडर-23 ट्रायल में 17 क्रिकेटर चयनित

यूपी की अंडर-23 टीम के चयन ट्रायल के लिए इलाहाबाद के 17 क्रिकेटरों को चुना गया है। इन क्रिकेटरों को एक अक्टूबर को सुबह आठ बजे कानपुर के कमला क्लब में रिपोर्ट करना है।

इन चयनित खिलाड़ियों को वहां एक से तीन अक्टूबर तक अंतिम चयन ट्रायल में और उसके बाद चार व पांच अक्टूबर को ट्रायल मैचों में भाग लेना होगा। इन्हें अपने साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म की कॉपी और मूल आधार कार्ड ले जाना अनिवार्य है।

इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त संयोजक सामान्य प्रशासन सोमेश्वर पांडेय के अनुसार इलाहाबाद से चयनित खिलाड़ियों में सौरभ त्रिपाठी, रोहित राजपाल, अभिषेक कौशल, अभिषेक यादव, मोहसिन अली, शुभम वर्मा, प्रियव्रत दुबे, रंगराजन द्विवेदी, दीपक मौर्य, यश दयाल, ध्रुव प्रताप सिंह, अटल राय, अभिषेक टंडन, शुभम शाही, कुलदीप मिश्र, मोहम्मद शाकिब व समर्थ हठी शामिल हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed