{"_id":"5bd698b2bdec2269c10f9114","slug":"closing-of-49th-inter-college-athletic-meet-meerut-daughters-over-all-champion","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"49वीं अंतर महाविद्यालय एथलेटिक मीट का समापन, मेरठ की बेटियां बनीं ओवर ऑल चैंपियन","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
49वीं अंतर महाविद्यालय एथलेटिक मीट का समापन, मेरठ की बेटियां बनीं ओवर ऑल चैंपियन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौ. चरण सिंह विवि द्वारा भामाशाह पार्क में आयोजित 49वीं अंतर महाविद्यालय एथलेटिक मीट का रविवार को समापन हो गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में मेरठी खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 36 स्पर्धाओं में मेरठ के महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने 15 पर कब्जा जमाया। इसमें 10 स्पर्धाओं में मेरठ की बेटियों ने झंडे गाड़े। मेरठ की बेटियां ओवर आल चैंपियन बनीं। महिला वर्ग में गाजियाबाद उपविजेता और पुरुष वर्ग में ओवर आल चैंपियन बना। पुरुष वर्ग में मेरठ की टीम ओवर आल उपविजेता रही।
मेरठ कालेज के तत्वावधान में आयोजित अंतर महाविद्यालय एथलेटिक मीट के समापन समारोह में विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। समारोह के अध्यक्ष डा. भूपेंद्र सिंह, मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय एथलीट विशाल सक्सेना, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डा. नरेश मलिक ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफी दी। डा. रविंद्र मलिक, डा. अतुल रस्तोगी ने खिलाड़ियों को मैडल पहनाकर उनका हौसला बढ़ाया।
र्यक्रम का संचालन डा. योगेश कुमार व डा. सतेंद्र मलिक ने किया। इस दौरान डा. युद्धवीर सिंह, डा. संदीप, डा. पूरन उज्जवल, डा. मनोज सिवाच, मूटा अध्यक्षा डा. नीलम पंवार, डा. राधेश्याम, डा. सचिन बालियान, डा. सचिन शर्मा, डा. अंजु चौधरी, संजय रस्तोगी, निर्णायक मंडल में डा. योगेंद्र सिंह तोमर, प्रवेंद्र बालियान, धर्मसिंह, बीरपाल, कपिल कुमार, गौरव तोमर, प्रमेंद्र, शिवा भारद्वाज, सचिन, मौ. शाहिद, निशांत तोमर, अनिल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

परिणाम
महिला वर्ग - 1600 मीटर रिले दौड़ में मेरठ कालेज प्रथम, 400 मीटर बाधा दौड़ में गाजियाबाद के एमएमएच कालेज की सलोनी प्रथम, 5 हजार मीटर दौड़ में मवाना के रूद्रा कालेज की ज्योति प्रथम, शॉटपुट में मेरठ के एनएएस कालेज की किरण प्रथम, 100 मीटर दौड़ में सहारनपुर के जेवी जैन की हिमानी प्रथम रहीं।
पुरुष वर्ग- डिस्कस थ्रो में मेरठ कालेज के सलिल प्रथम, 20 किमी. रोड रेस में गाजियाबाद के यासीन प्रथम, 5000 मीटर दौड़ में मुजफ्फरनगर के श्रीराम कालेज के मौ. फारूक प्रथम, 110 मीटर बाधा दौड़ में गाजियाबाद के एमएमएच कालेज के गगन प्रथम, शॉटपुट में मेरठ कालेज के रजत प्रथम, चार सौ मीटर बाधा दौड़ में गाजियाबाद के अर्जुन प्रथम, सौ मीटर दौड़ में बड़ौत के डीजे कालेज के रोबिन प्रथम रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/