फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   city club delhi defeat bihar in prize money football championship

प्राइज मनी पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में सिटी क्लब दिल्ली ने बिहार को हराया

Fri, 14 Dec 2018 09:38 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: utpal utpal Updated Fri, 14 Dec 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
city club delhi defeat bihar in prize money football championship
पहली बार आयोजित हो रहे अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइज मनी पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता के अंतर्गत सिगरा स्टेडियम में हुए उद्घाटन मुकाबले में सिटी क्लब दिल्ली ने बक्सर बिहार को 1-0 से पराजित किया। वहीं दूसरे मैच में उत्तर प्रदेश एकादश ने मध्य प्रदेश एकादश को 3-0 गोलों से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन


दिल्ली ने तेजगति से खेल प्रारंभ करते हुए खेल के चौथे मिनट में अमित के क्रास पर वीरेंद्र ने हेड से गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। यह अंतर अंतिम सीटी बजने तक बरकरार रहा। दूसरे मैच में युवा खिलाड़ियों से सुसज्जित उत्तर प्रदेश एकादश ने ताल मेल के साथ खेलते हुए खेल के 14वें मिनट में बांए छोर से प्रतीक शर्मा के सटीक पास पर आसिफ अली ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
विज्ञापन


खेल के 27वें मिनट में यूपी के प्रतीक ने एक बार फिर दर्शनीय गोल किया। 43वें मिनट में प्रतीक शर्मा के तेज शॉट को गोलकीपर ने पंच मारकर बचा तो लिया परंतु पास खड़े पुनीत चंद्रा इसे गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। यूपी एकादश ने 3-0 से जीत दर्ज की। इससे पहले खेल राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उप निदेशक एसएस मिश्रा, ने स्वागत किया। वहीं क्रीड़ा अधिकारी चंद्रमौली पांडेय ने बैच लगाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को  39 जीटीसी वाराणसी और ओएनजीसी मुंबई के बीच दोपहर 12 बजे मैच खेला जाएगा। इसी प्रकार दूसरा मैच उत्तर प्रदेश फुटबाल छात्रावास बनाम पश्चिम रेलवे मुंबई के बीच दो बजे खेला जाएगा।

खेल राज्यमंत्री ने किया 29 खिलाड़ियों को सम्मानित

खेल राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने 29 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान निशानेबाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शशांक त्रिपाठी को पुरस्कृत किया। शशांक, एटीएस वाराणसी यूनिट के प्रभारी शैलेंद्र प्रकाश के पुत्र हैं। शशांक को 95,500 रुपये का चेक मिला। शशांक ने तीन अलग-अलग प्रतियोगिताओं में दो स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीता था। 2017-18 व 2018-19 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मान दिया गया। इसमें 14 महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed