फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   boxers of kinnaur won Most medals in State level sub junior competition

बॉक्सिंग में किन्नौर के मुक्केबाजों का दबदबा, जीते सबसे ज्यादा पदक

Sat, 29 Jun 2019 09:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Jun 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
boxers of kinnaur won Most medals in State level sub junior competition
- फोटो : अमर उजाला

इंडोर स्टेडियम रोहड़ू में राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग स्पर्धा के समापन पर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भंडारी मुख्य अतिथि थे। स्पर्धा में किन्नौर के बॉक्सरों ने सबसे अधिक पदक जीते। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 33 किग्रा भार में अर्जन (शिमला) ने स्वर्ण, राजपाल (किन्नौर) ने रजत, गौरव (सोलन) और योगेंद्र (किन्नौर) ने कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन


35 किग्रा में जतिन (किन्नौर) ने स्वर्ण, राम बुधा (सोलन) ने रजत, सुजल (किन्नौर) ने कांस्य। 37 किग्रा में जगत (किन्नौर) ने स्वर्ण, अनीश नेगी (किन्नौर) ने रजत, अदम्या (कांगड़ा) और शिवा (किन्नौर) ने कांस्य पदक जीता। 40 किग्रा में ऋषभ (सोलन) ने स्वर्ण, शुभम (बिलासपुर) ने रजत तथा अभिषेक (किन्नौर) ने कांस्य।
विज्ञापन


43 किग्रा में पुष्पराज (मंडी) ने स्वर्ण, हर्ष (सोलन) ने रजत, सुनील (शिमला) और वैभव (बिलासपुर) ने कांस्य पदक जीता। 46 किग्रा में विजय (किन्नौर) ने स्वर्ण, हीरा सिंह (रोहड़ू) ने रजत, विकास (हमीरपुर) और करण (किन्नौर) ने कांस्य पदक। 49 किग्रा में अंकित (किन्नौर) ने स्वर्ण, गौरव (सोलन) ने रजत, सक्षित (शिमला) और रजत (सोलन) ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


52 किग्रा में बादल (मंडी) ने स्वर्ण, करम सिंह (सोलन) ने रजत, आयुष (रामपुर) और रिजुल (मंडी) ने कांस्य। 55 किग्रा में जोगिंद्र (सोलन) ने स्वर्ण, नवजोत (किन्नौर) ने रजत, जगदीश (कुल्लू) और विक्की (शिमला) ने कांस्य पदक जीता। 58 किग्रा में पुष्कर मस्ताना (शिमला) स्वर्ण, हिमांशु (मंडी) रजत, मुकुल ठाकुर (सोलन) और शुभम (किन्नौर) ने कांस्य पदक जीता।


61 किग्रा में हिमांश (बिलासपुर) ने स्वर्ण, वंश कश्यप (सोलन) ने रजत तथा वंश (शिमला) ने कांस्य। 64 किग्रा में सौरव (मंडी) ने स्वर्ण,  प्रसन्न (शिमला) ने रजत। 67 किग्रा में रजनीश (कुल्लू) ने स्वर्ण तथा शुभम (हमीरपुर) ने रजत पदक जीता। 70 किग्रा में विनय (शिमला) ने स्वर्ण तथा तनुज (हमीरपुर) ने रजत पदक जीता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed