{"_id":"5bd5a228bdec226983027125","slug":"bijnor-six-wrestlers-won-gold-in-muradabad-now-will-participate-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के छह पहलवानों ने जीता गोल्ड, बनारस में कुश्ती चैंपियनशिप में करेंगे प्रतिभाग ","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
जिले के छह पहलवानों ने जीता गोल्ड, बनारस में कुश्ती चैंपियनशिप में करेंगे प्रतिभाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 28 Oct 2018 05:18 PM IST
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती। इसे साबित कर दिखाया है बिजनौर जिले के छह होनहार पहलवानों ने। इन पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त कर नाम रोशन किया, जबकि चार पहलवानों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर खुद को साबित किया। सभी दस पहलवान 29 से 31 अक्तूबर तक बनारस में होने वाली सब जूनियर राज्य कुश्ती चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन
मुरादाबाद के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम सोनकपुर में 25 अक्तूबर को मंडलीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले 10 पहलवानों ने बेहतरीन दांव पेंच दिखाकर लक्ष्य को प्राप्त किया। परिणामस्वरूप छह पहलवान ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया तो वहीं चार ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन
कोच धर्मदेव सिंह भाटी के अनुसार गोल्ड मेडल प्राप्त करने वालों में 45 किलोग्राम भार वर्ग में शाहवाज, 65 किलोग्राम में अक्षय त्यागी, 80 किलोग्राम में अनमोल सिंह, 92 किलोग्राम में अनुभव सिंह ने गोल्ड पर कब्जा किया। जबकि बालिका वर्ग से 53 किलोग्राम भार वर्ग में काजल और 61 किलोग्राम भार वर्ग में शौर्या गोस्वामी शामिल रही।
विज्ञापन
इसके अलावा चार और पहलवानों ने भी प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को पटकनी देकर खुद को साबित किया। सभी 10 पहलवानों का 29 से 31 अक्तूबर तक बनारस में होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। सभी पहलवानों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच को दिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/