फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ashish's journey ends in quarter-finals, Jitendra reaches in semi-finals

क्वार्टर फाइनल में थमा आशीष का सफर, सेमी में पहुंच जितेंद्र ने पक्का किया पदक

Tue, 08 Oct 2019 07:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Oct 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
Ashish's journey ends in quarter-finals, Jitendra reaches in semi-finals
- फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में खिताब के प्रबल दावेदार हिमाचल के आशीष चौधरी का सफर क्वार्टर फाइनल में थम गया। एक अन्य मुक्केबाज अयान परिहार की चुनौती भी क्वार्टर फाइनल में खत्म हो गई। हालांकि, हिमाचल के जितेंद्र ठाकुर ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का कर लिया है। मंगलवार को हिमाचल के मुक्केबाजों ने निराश किया। क्वार्टर फाइनल में आशीष का मुकाबला रेलवे के रोहित टोकस से हुआ। मुकाबला कड़ा हुआ लेकिन जीत रेलवे के बॉक्सर की झोली में गई। हिमाचल के दूसरे मुक्केबाज अयान परिहार को दमन और दीयू के अमित कुमार ने हराया। प्रतियोगिता में हिमाचल की आखिरी उम्मीद जितेंद्र ठाकुर सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के सुनील चौहान को हराकर यह जगह बनाई है। सेमीफाइनल में पहुंचकर जितेंद्र ने पदक पक्का कर लिया है। स्पर्धा में हिमाचल से कुल 10 मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया। तीन क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे। एक ही सेमीफाइनल में पहुंच पाया।

विज्ञापन


मंगलवार को कुल 40 बाउट हुए। आर्म्ड फोर्स के नवीन बुरा ने हरियाणा के पवन कुमार, गुजरात के जयेश देसाई ने तमिलनाडु के जय सावरी, पुलिस फोर्स के प्रमोद कुमार ने मध्य प्रदेश के दुष्यंत श्रीवास्तव, हरियाणा के अंकित ने दिल्ली के पुनीत सिंह, पुलिस फोर्स के रोहित ने असम के टोनमोय दुआरा को, पुणे के हर्षदीप सिंह ने राजस्थान के विकास कुमार मार्च को, सेना के विनोद तंवर ने उत्तराखंड के सूरज सिंह को, रेलवे के सोनू ने  उत्तर प्रदेश अंकित चौहान को, दमन और दीयू के विजय ने मणिपुर के हीरा बूट को, महाराष्ट्र के अजय पंडोल ने छत्तीसगढ़ के अमित कुमार चौरसिया को, रेलवे के आशीष हिंसा ने छत्तीसगढ़ मनीष कुमार साहू को, बंगाल के मनजीत कुमार साह ने हरियाणा के परसोत्तम को, आर्मी फोर्स के ललिता प्रसाद पोली ने यूपी के सुदीप कुमार को, पुणे के स्पर्श कुमार ने मध्य प्रदेश के रोहित कहर को, आर्मी के मोहम्मद शहाबुद्दीन ने हरियाणा के नीरज को, राजस्थान के रोशन सेन ने मिजोरम के लाल थिंग लियाना को, महाराष्ट्र के सौरभ लाल ने चंडीगढ़ के कुलदीप को हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed