फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   all india river rafting in Beas River Kullu himachal pradesh

रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता: ब्यास की लहरों को फतह करने निकले जाबांज

Sat, 13 Oct 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 13 Oct 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
all india river rafting in Beas River Kullu himachal pradesh

अखिल भारतीय रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता का आगाज पिरड़ी में हुआ। शुभारंभ सांसद रामस्वरूप शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में एक दर्जन राज्यों के 200 से अधिक रिवर राफ्टर भाग ले रहे हैं। पहले दिन स्प्रिंट प्रतियोगिता हुई। हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, पंजाब, पुडुचेरी, राजस्थान, चंडीगढ़, सेना की टीम के राफ्टरों ने ब्यास की लहरों राफ्टिंग की। 

विज्ञापन


सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि प्रदेश में वाटर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश सरकार वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। सांसद ने कहा कि ब्यास नदी के अलावा लारजी, पंडोह, पौंग झील, कोल बांध और चमेरा के जलाशयों में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा दिया जा सकता है। अखिल भारतीय रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप-2018 के प्रबंध सचिव डॉ. पीएस गुलेरिया ने बताया कि चैंपियनशिप में दो प्रकार की स्पर्धाएं करवाई जाएंगी। 
विज्ञापन


शुभारंभ पर पर्वतारोहण संस्थान के संयुक्त निदेशक अश्वनी कुमार, पूर्व निदेशक कैप्टन रणधीर सिंह सल्हूरिया, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम सिंह, जिला अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सेन, युवराज बौद्ध, राज्य खेल परिषद के सदस्य डॉ. गौरव भारद्वाज, हिमाचल प्रदेश कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बलवीर सिंह कुशवाहा, कुल्लू राफ्टिंग संघ के अध्यक्ष श्याम ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed