फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   All India Inter University Kabaddi Competition in shimla

यहां होगी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता

Mon, 12 Nov 2018 05:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 12 Nov 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
All India Inter University Kabaddi Competition in shimla

प्रदेश विश्वविद्यालय की मेजबानी में 21 नवंबर से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला कबड्डी प्रतियोगिता होने जा रही है। प्रतियोगिता में चार जोन से 192 महिला खिलाड़ी और दो-दो ऑफिशियल शिमला पहुंचेंगे।

विज्ञापन


मंगलवार से संजौली कॉलेज में टीम का कोचिंग कैंप शुरू हो रहा है। एचपीयू की टीम में सारिका, पुष्पा, निधि, सुषमा, ज्योति, गोपी, प्रियंका, प्रीति, भावना, पूजा और शिल्पा सदस्य हैं। इन खिलाड़ियों का कहना है कि वे जीत को लेकर आश्वस्त है।
विज्ञापन


संजौली कॉलेज के प्राचार्य सीबी मेहता को आयोजन समिति का चेयरमैन बनाया गया है। विवि के खेल एवं युवा कार्यक्रम निदेशक प्रो. सुरेंद्र शर्मा को-ऑर्डिनेटर होंगे। मनोज मेहता को समन्वयक, रमेश चौहान सचिव की जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के संचालन के लिए एक्सपर्ट की तैनाती होगी, वहीं अलग से रैफरी बोर्ड बनेगा, जो चार दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता का संचालन करेगा।विवि ऑल इंडिया महिला कबड्डी स्पर्धा को पहले रिज मैदान पर कराने की योजना बना रहा था।


मगर यूनिवर्सिटी स्तर पर आने वाले दिनों में मौसम में होने वाले बदलाव की संभावनाओं को देखते हुए इसे टाल दिया गया। खेल एवं युवा कार्यक्रम निदेशक एचपीयू प्रो. सुरेंद्र शर्मा और कबड्डी के कोच गोपाल दास्टा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए दो-दो कोर्ट बनाए जाने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed