फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Aditi Singh champion in bandmanton singles competition

बैडमिंटन: एकल मुकाबले में अंशिका को मात देकर अदिति बनीं चैंपियन

Mon, 08 Oct 2018 11:42 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 08 Oct 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
Aditi Singh champion in bandmanton singles competition
स्टेडियम हाल में मौजूद विजेता खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव: पंडित दीनदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही कृष्ण प्रकाश जगदीश प्रसाद जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबलों में विजेता खिलाड़ियों को जिला जज ने पुरस्कृत किया। एकल मुकाबले में अदिति सिंह चैंपियन बनीं। 
विज्ञापन


खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए जिला जज अखिलेश कुमार तिवारी ने कहा कि  प्रतियोगिता में एक व्यक्ति जीतता है तो दूसरा हारता है। प्रतियोगिता का अर्थ ही प्रतिस्पर्धा है। अपर जिला जज कुमुदिनी वर्मा, रणंजय वर्मा, अखिलेश दुबे, सिविल जज पूनम त्रिवेदी व स्मृति चौरसिया ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में 13 वर्ष से कम आयु वर्ग में पुरुष एकल में सात्विक ने जीत दर्ज की। 13 वर्ष से कम आयु वर्ग में पुरुष युगल में शिवेंद्र मिश्रा, उत्कर्ष अवस्थी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


एकल मुकाबले में अदिति सिंह ने अंशिका सिंह को हराया। 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में युगल में शिवेंद्र और सात्विक ने जीत दर्ज की। 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में युगल में अभिषेक पटेल व अभिलाष मिश्रा को जीत मिली। ओपेन सिंगल में रिषभ पांडेय, ओपेन युगल में रिषभ पांडेय और आरव सिंह ने विजय हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed