{"_id":"5bd2b985bdec2269317c8d53","slug":"aarti-in-national-boxing-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल में मुक्के बरसाएगी आरती, गोल्ड जीतने के लिए पक्का किया स्थान","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
नेशनल में मुक्के बरसाएगी आरती, गोल्ड जीतने के लिए पक्का किया स्थान
अनिल भंडारी, अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धलूं स्कूल की आरती देवी नेशनल में मुक्के बरसाएगी। रैत में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के 80 किलो भार वर्ग में आरती ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया। स्कूल पहुंचने पर आरती का प्रबंधन ने स्वागत किया।
विज्ञापन
आरती गरीब परिवार से संबंध रखती है। आरती का लक्ष्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतना है। प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता ने कहा कि आरती देवी बीपीएल परिवार से संबंध रखती है।
विज्ञापन
घर में उसकी दो अन्य बहनें और एक भाई है। पिता मजदूरी करके घर को चलाते हैं। आरती देवी पढ़ाई में भी बेहतर है और बॉक्सिंग में ऊंचाइयां छूना उसका लक्ष्य है। उन्होंने आरती की सफलता का श्रेय इतिहास प्रवक्ता राजेश भाटा और अन्य अध्यापकों को दिया।
विज्ञापन