फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   90 year old Anantharam won 400 m race of State Masters Athletic Championship

90 साल के अनंतराम ने जीती 400 मीटर दौड़, प्रतियोगिता में 200 से अधिक खिलाड़ी ले रहे भाग

Sat, 11 Jan 2020 07:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Jan 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
90 year old Anantharam won 400 m race of State Masters Athletic Championship
- फोटो : अमर उजाला

स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2020 का शुभारंभ शनिवार को सिंथेटिक ट्रैक अणु हमीरपुर में हुआ। इसमें प्रदेश भर से 200 से ज्यादा 35 वर्ष से अधिक के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। पहले दिन महिलाओं के शॉटपुट मुकाबलों में 35 से अधिक आयु में सीमा देवी बिलासपुर, 40 से अधिक आयु वर्ग में पूनम कौशिक शिमला, 60 से ज्यादा आयु वर्ग में सुशीला देवी, 55 प्लस में सुदेश मंडी प्रथम और उर्मिला कांगड़ा द्वितीय रहीं। 400 मीटर दौड़ महिला वर्ग (60 प्लस) में कांता देवी प्रथम, पुरुष वर्ग 90 प्लस में अनंत राम प्रथम, 40 प्लस में राकेश कटोच कांगड़ा प्रथम, अजय कटोच कांगड़ा द्वितीय, कुलदीप कुमार कांगड़ा व नीरज शर्मा हमीरपुर तृतीय रहे।

विज्ञापन


35 प्लस आयु वर्ग में सुमित कुमार हमीरपुर प्रथम, संजय कुमार हमीरपुर द्वितीय, 45 प्लस में मथुरा दास कांगड़ा प्रथम, राकेश कुमार हमीरपुर द्वितीय रहे। पांच हजार मीटर दौड़ 45 प्लस वर्ग में तरपृष्ठ ठाकुर हमीरपुर प्रथम, 40 प्लस में अजय पठानिया हमीरपुर प्रथम, अनूप पराशर हमीरपुर द्वितीय, 50 प्लस में राम कृष्ण कांगड़ा प्रथम, 55 प्लस में राजेंद्र शर्मा बिलासपुर प्रथम, 60 प्लस में अश्वनी कुमार ऊना प्रथम और सुरेंद्र सिंह हमीरपुर द्वितीय रहे। प्रतियोगिता के द्वितीय दिन रविवार को डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो, ट्रिपल जंप, 10000 मीटर, 5000 मीटर वॉक, 800 मीटर, 4 गुणा 400 मीटर आदि के मुकाबले होंगे। रविवार दोपहर बाद ढाई बजे प्रतियोगिता का समापन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed