फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   15 fabricated stadiums to be built in Himachal: Pathania

हिमाचल में बनेंगे 15 फेब्रिकेटेड स्टेडियम: पठानिया

Sat, 13 Feb 2021 09:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 13 Feb 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
15 fabricated stadiums to be built in Himachal: Pathania
वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया - फोटो : अमर उजाला

युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय ने हिमाचल के लिए 15 फेब्रिकेटेड स्टेडियम बनाने के लिए मंजूरी प्रदान की है। इन खेल परिसरों में बास्केटबाल, वॉलीबाल, बैडमिंटन, जूडो व बॉक्सिंग आदि खेलों की सुविधा प्रदान की जाएगी। सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से दो-दो आउटडोर स्टेडियम बनाए जाएंगे। मनरेगा के तहत भी खेल मैदान निर्मित करने के लिए पहल की गई है। इसके तहत ऊना जिला के बंगाणा में मनरेगा के सहयोग से पहला स्टेडियम तैयार किया गया है। इस मौके पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष एवं अर्जुन अवार्डी सुमन रावत, राष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच भूपिंद्र ठाकुर, अर्जुन अवार्डी संजो देवी, अर्जुन अवार्डी पुष्पा ठाकुर, कोच केहर सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed