फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Local Sports ›   10 players including seven medal winners caught in dope test in national sports, , Deepa banned for 21 months

Dope Test: राष्ट्रीय खेल में 10 खिलाड़ी डोप में फंसे, इनमें सात पदक विजेता, दीपा पर 21 माह का प्रतिबंध

Sat, 04 Feb 2023 08:29 AM IST
शक्तिराज सिंह अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 04 Feb 2023 08:29 AM IST
सार

राष्ट्रीय डोप टेस्ट लैबोरेटरी की टेस्टिंग में दो वेटलिफ्टर, दो बार की राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता संजीता चानू, चंडीगढ़ की वीरजीत कौर डोप में फंसी हैं।

विज्ञापन
10 players including seven medal winners caught in dope test in national sports, , Deepa banned for 21 months
दीपा करमाकर - फोटो : PTI

विस्तार

गुजरात राष्ट्रीय खेलों में 10 खिलाड़ी डोप में फंस गए हैं, इनमें सात पदक विजेता शामिल हैं। यह पहली बार है जब लॉन बाउल्स का भी खिलाड़ी देश में पहली बार डोप में फंसा है। वहीं राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता जिम्नास्ट दीपा कर्माकर पर 21 माह का प्रतिबंध लगा दिया गया है। वह 11 अक्तूबर, 2021 को बीटा-2 एगोनिस्ट हिगेनामाइन के लिए डोप में फंसी थीं। उनका प्रतिबंध इस साल 10 जुलाई को समाप्त होगा।
विज्ञापन


कुश्ती में एक ही वजन के स्वर्ण, रजत विजेता निकले पॉजिटिव
गुजरात में 29 सितंबर से 12 अक्तूबर को आयोजित इन खेलों में नाडा की ओर से सैंपलिंग की गई थी। राष्ट्रीय डोप टेस्ट लैबोरेटरी की टेस्टिंग में दो वेटलिफ्टर, दो बार की राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता संजीता चानू, चंडीगढ़ की वीरजीत कौर डोप में फंसी हैं। दोनों ने गुजरात में रजत जीते थे। 
विज्ञापन


कुश्ती में 97 किलो में स्वर्ण जीतने वाले हरियाणा के दीपांशु और रजत जीतने वाले रवि राजपाल स्टेरायड मिथेंडियोनॉन के लिए, 100 मीटर में कांस्य जीतने वाली महाराष्ट्र की डियांड्रा स्टेरायड स्टेनोजोलॉल के लिए, लॉन बॉउल में एकल का रजत जीतने वाले पश्चिम बंगाल के सोमेन बनर्जी डाइयूरेटिक्स, एपलेरेनॉन के लिए और फुटबाल का कांस्य जीतने वाली केरल की टीम के सदस्य विकनेश बीटा-2 एगोनिस्ट टरब्यूटालाइन के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ पर लगा अस्थाई प्रतिबंध

सात पदक विजेताओं के अलावा साइकलिस्ट रुबेलप्रीत सिंह, जुडोका नवरूप कौर और वूशु खिलाड़ी हर्षित नामदेव भी डोप में फंसे हैं। इन 10 में से आठ खिलाडिय़ों पर अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया गया है। विकनेश और सोमेन बनर्जी पर अस्थाई प्रतिबंध नहीं लगा है। उनके नमूने में वाडा की स्पेसीफाइड सूची में शामिल स्टीमुलेंट और बीटा-2 एगोनिस्ट पाए गए हैं।


दीपा का आउट ऑफ कंपटीशन टेस्ट हुआ था
अंतरराष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (आईटीए) के अनुसार दीपा कर्माकर का नमूना अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक महासंघ की ओर से आउट ऑफ कंपटीशन (टूर्नामेंट से बाहर) लिया गया था। इस मामले को केस समाधान समझौते के तहत सुलझाते हुए उन पर 21 माह का प्रतिबंध लगाया गया है। 11 अक्तूबर, 2021 के बाद से उनके सभी परिणामों को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed