Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Lionel Messi: 'What are we trying to achieve?' Abhinav Bindra's comment on Messi's GOAT tour

Lionel Messi: 'हम आखिर हासिल क्या करना चाह रहे हैं', मेसी के GOAT टूर पर आया अभिनव बिंद्रा का बयान

Mon, 15 Dec 2025 03:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 15 Dec 2025 03:13 PM IST
सार

बिंद्रा ने कहा, 'मेसी जैसे आइकन हमे प्रेरित करते हैं और वह प्रेरणा काफी मायने रखती है। लेकिन प्रेरणा का उद्देश्य भी होना चाहिए। दीर्घकालिन प्रतिबद्धता। विकल्प ऐसे चुनने चाहिये जिनसे हम बस आज भर के लिये रोमांचित नहीं हों बल्कि कल को भी मजबूत करें।'

विज्ञापन
Lionel Messi: 'What are we trying to achieve?' Abhinav Bindra's comment on Messi's GOAT tour
अभिनव बिंद्रा और मेसी - फोटो : ANI

विस्तार

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारत के पूर्व निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनल मेसी के भारत दौरे के घटनाक्रम की आलोचना करते हुए कहा कि इस महान खिलाड़ी के करीब आने या उसके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिये लाखों रूपये खर्च किये जाने को लेकर वह काफी दुखी हैं।
विज्ञापन


मेसी के तीन दिन के भारत दौरे पर काफी अराजकता देखी गई चूंकि राजनेताओं, फिल्मी हस्तियों, उद्योगपतियों और अधिकारियों में उनके साथ तस्वीर लेने को लेकर होड़ रही। कोलकाता में तो प्रशंसकों के सब्र का बांध टूट गया जो हजारों रूपये के टिकट खरीदने के बावजूद उनकी एक झलक भी नहीं पा सके।
विज्ञापन


बिंद्रा ने एक्स पर लिखा, 'जैसे जैसे उनका हालिया भारत दौरा आगे बढ़ा, कुछ जगहों पर अफरा तफरी हुई और मुझे काफी असहज लगा। इसने मुझे रुकने और सोचने पर मजबूर किया, इस बात की सच्ची चिंता में कि हम असल में क्या हासिल करने की कोशिश कर रहे थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'लियोनेल मेसी उन खास खिलाड़ियों में से हैं जिनकी कहानी खेल से कहीं आगे है। शारीरिक मुश्किलों से लड़ने वाले एक बच्चे से लेकर एक महान फुटबॉलर तक के उनके सफर ने दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित किया है। मैं उनकी उस खूबी के लिए बहुत सम्मान और तारीफ करता हूं जो उनमे नजर आती है मसलन लगन, विनम्रता और महानता।'

उन्होंने कहा, 'मैं खेलों का अर्थशास्त्र समझता हूं। मैं व्यावसायिक सच्चाई, वैश्विक ब्रांडिंग और महान खिलाड़ी के आकर्षण को समझता हूं। मैं मेसी को किसी भी तरह से गलत नहीं मानता। उन्होंने अपने रास्ते में आने वाले हर मौके को कमाया है और महानता की तारीफ करना स्वाभाविक है।'


बिंद्रा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के लिये इस्तेमाल किये गए संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल हो सकता था। उन्होंने कहा, 'एक समाज के रूप में हम खेल संस्कृति का निर्माण कर रहे हैं या दूर से व्यक्ति पूजा कर रहे हैं। खेलों में महान देश पलों के आधार पर नहीं, तंत्र के आधार पर बनते हैं । संयम के साथ । असाधारण सपने देखने वाले साधारण बच्चे में भरोसा करके।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed