फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Lionel Messi made a comeback 25 days after winning FIFA World Cup scores goal for PSG vs Angers

Lionel Messi: विश्व कप जीतने के 25 दिन बाद मेसी की धमाकेदार वापसी, गोल कर पेरिस सेंट जर्मेन को दिलाई जीत

Thu, 12 Jan 2023 04:25 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: रोहित राज Updated Thu, 12 Jan 2023 04:25 PM IST
सार

मेसी विश्व कप जीतने के बाद छुट्टी पर थे। ब्रेक के बाद वह तीन जनवरी को क्लब से जुड़े। मेसी को विश्व कप के बाद पीएसजी ने तीन मैचों में आराम करने का मौका दिया। वापसी करते हुए उन्होंने शानदार गोल किया।

विज्ञापन
Lionel Messi made a comeback 25 days after winning FIFA World Cup scores goal for PSG vs Angers
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने 18 दिसंबर 2022 को विश्व कप जीतने के 25 दिन बाद मैदान पर वापसी की। अपने क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के लिए इस साल पहली बार खेलने उतरे मेसी ने शानदार गोल किया और टीम को जीत दिलाई। मेसी के गोल की बदौलत पीएसजी ने एंजर्स को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ पीएसजी के 18 मैचों में 47 अंक हो गए हैं। लीग-1 की अंक तालिका में टीम पहले पायदान पर काबिज है।
विज्ञापन

मेसी विश्व कप जीतने के बाद छुट्टी पर थे। ब्रेक के बाद वह तीन जनवरी को क्लब से जुड़े। मेसी को विश्व कप के बाद पीएसजी ने तीन मैचों में आराम करने का मौका दिया। वापसी करते हुए उन्होंने शानदार गोल किया। टीम के लिए मैच में पहला गोल पांचवें मिनट में ह्यूगो एकीटिके ने किया। हाफटाइम तक पीएसजी की टीम 1-0 से आगे थी। दूसरे हाफ मेसी का जादू देखने को मिला। उन्होंने 72वें मिनट में स्कोर कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएसजी के लिए इस मैच में किलियन एम्बाप्पे नहीं खेले। उन्होंने मेसी की टीम अर्जेंटीना के खिलाफ विश्व कप फाइनल में हैट्रिक गोल किया था। हालांकि, वह फ्रांस को लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन नहीं बना सके। एम्बाप्पे को आराम दिया गया था। पीएसजी के कोच क्रिस्टोफर गाल्टियर ने मैच के बाद कहा, "मेसी अच्छी तरह से रिकवर होकर आए हैं। वह तनावमुक्त हैं और शारीरिक रूप से अच्छी स्थिति में हैं। मेसी के साथ टीम अलग दिखती है।"
विज्ञापन

लीग-1 में एंजर्स की ये लगातार 10वीं हार है। वह 18 मैचों में आठ अंकों के साथ सबसे नीचे 20वें पायदान पर है। पीएसजी पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर काबिज लेंस से उसके छह अंक ज्यादा हैं। लेंस ने भी पीएसजी के बराबर 18 मैच खेले हैं। उसके 41 अंक हैं। तीसरे पायदान पर काबिज मार्सिले के 18 मैचों में 39 अंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed