फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   La Liga: Marco Asensio scores Hat-Trick Goals As Real Madrid defeats Mallorca by 6-1; Benzema also scored 2 goals

ला लीगा: रियल मैड्रिड का दमदार प्रदर्शन, मालोर्का को 6-1 से हराया, इस स्पैनिश खिलाड़ी ने लगाई हैट्रिक

Thu, 23 Sep 2021 04:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 23 Sep 2021 04:19 PM IST
सार

इस जीत के साथ ही रियल मैड्रिड के छह मैचों में 16 अंक हो गए हैं। ला लीगा की अंक तालिका में वह मौजूदा चैंपियन एटलेटिको मैड्रिड से दो अंक आगे शीर्ष पर है

विज्ञापन
La Liga: Marco Asensio scores Hat-Trick Goals As Real Madrid defeats Mallorca by 6-1; Benzema also scored 2 goals
मार्को एसेन्सियो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्पैनिश लीग ला लीग में दिग्गज क्लब रियल मैड्रिड का दमदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने बुधवार को हुए मैच में मालोर्का को 6-1 से करारी शिकस्त दी। इस मैच में स्पेन के मार्को एसेन्सियो ने तीन गोल दागे। मैड्रिड के लिए यह उनकी पहली हैट्रिक रही। वहीं, फ्रांस के करीम बेंजेमा ने दो गोल किया।
विज्ञापन


मैड्रिड की लगातार पांंचवीं जीत
यह मैड्रिड की सभी प्रतियोगिताओं में लगातार पांचवीं और ला लीगा में लगातार चौथी जीत है। इस जीत के साथ ही उसके छह मैचों में 16 अंक हो गए हैं। ला लीगा की अंक तालिका में वह मौजूदा चैंपियन एटलेटिको मैड्रिड से दो अंक आगे शीर्ष पर है। बेंजेमा और विनिसियस जूनियर ने इससे पहले तक रियल मैड्रिड की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, इस मैच में एसेन्सियो ने अपनी अहमियत दिखाई।
विज्ञापन


बेंजेमा ने दागे दो गोल
बेंजेमा ने तीसरे और 78वें मिनट में गोल किया। इस सत्र में उनके कुल गोल की संख्या आठ हो गई है। वहीं, एसेन्सियो ने 24वें, 29वें और 55वें मिनट में गोल दागे। एक और स्पैनिश खिलाड़ी इस्को 84वें मिनट में टीम की तरफ से छठा गोल दागा। मालोर्का के लिये एकमात्र गोल दक्षिण कोरिया के ली कांग इन ने 25वें मिनट में किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ला लीगा के अन्य मैचों में सेविला ने वेलेंसिया को 3-1 से हरा दिया। सेविला ने यह तीनों गोल पहले 22 मिनट के अंदर कर दिए थे। वहीं, विल्लारियल ने एल्ची को 4-1 से हराया। ला लीगा में यह उनकी पहली जीत रही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed