फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   La Liga: Ansu Fati Returns In Lionel Messi number 10 Jersey To Help Barcelona beat Levante

ला लीगा: 323 दिन बाद मेसी की जर्सी में बार्सिलोना टीम में लौटे अंसू फाती, गोल कर टीम को दिलाई जीत

Mon, 27 Sep 2021 05:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 27 Sep 2021 05:43 PM IST
सार

बार्सिलोना की यह ला लीगा में चार मैचों में पहली जीत थी। इससे वह अंक तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। वह रियल मैड्रिड से पांच अंक पीछे हैं। बार्सिलोना की टीम अगले हफ्ते अटलैटिको मैड्रिड से भिड़ेगी।

विज्ञापन
La Liga: Ansu Fati Returns In Lionel Messi number 10 Jersey To Help Barcelona beat Levante
बार्सिलोना टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्पैनिश क्लब बार्सिलोना के स्टार स्ट्राइकर अंसू फाती ने चोट के बाद टीम में जबरदस्त वापसी की है। 323 दिन (करीब 10 महीने) टीम से दूर रहने के बाद उन्होंने रविवार को लेवान्ते के खिलाफ मैच खेला और गोल कर टीम को जीतने में मदद की। 
विज्ञापन


इस मैच की खास बात यह रही कि फाती जब चोटिल हुए थे, तब लियोनल मेसी बार्सिलोना की टीम में थे। अब जब वह वापस आए, तो मेसी जा चुके हैं। ऐसे में बार्सिलोना के कोच रोनाल्ड कोमैन ने मेसी की 10 नंबर की जर्सी फाती को पहनने के लिए दी और उन्होंने निराश नहीं किया।
विज्ञापन


डीपे और डी जोंग ने भी दागे गोल
लेवान्ते के खिलाफ मैच में बार्सिलोना की ओर से मेम्फिस डीपे ने 7वें मिनट में पेनल्टी पर, ल्यूक डी जोंग ने 14वें मिनट और अंसू फाती ने 90+1वें मिनट में गोल दागा। 18 साल के फाती गोल दागने के बाद दर्शकों के बीच कूद गए। इस दौरान उन्होंने अपने उस डॉक्टर को गले से लगा लिया, जिन्होंने फाती को रिकवर होने में मदद की थी। फाती ने कहा कि मैं सभी को धन्यवाद कहना चाहता हूं, जो इस मुश्किल समय में मेरे साथ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में अंसू फाती को चोट लगी थी
2019 में फाती के घुटने में चोट लगी थी। बाद में पता चला था कि उनका घुटना फ्रैक्चर है। इसे ठीक करने में तीन ऑपरेशन लगेंगे। कई लोगों को आशा नहीं थी कि वे मैदान पर वापसी कर पाएंगे। हालांकि, उन्होंने वापसी की और शानदार गोल दागा। इस जीत से कोच कोमैन को भी राहत पहुंची होगी। पिछली कई हार से वे बेहद निराश थे। कोमैन ने कहा कि फाती ने जो गोल किया, वह संभव ही नहीं था। उन्होंने अपने टैलेंट से गोल दागा।


चार मैचों में बार्सिलोना की पहली जीत
बार्सिलोना की यह ला लीगा में चार मैचों में पहली जीत थी। इससे वह अंक तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। वह रियल मैड्रिड से पांच अंक पीछे हैं। बार्सिलोना की टीम अगले हफ्ते अटलैटिको मैड्रिड से भिड़ेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed