फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   kohli and anushka to attend raina s Marriage

सुरेश रैना की शादी में एक साथ आएंगे कोहली और अनुष्का!

Wed, 01 Apr 2015 05:04 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 01 Apr 2015 05:04 PM IST
विज्ञापन
kohli and anushka to attend raina s Marriage

क्रिकेटर सुरेश रैना की शादी को अब एक दिन शेष रह गया है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। अब इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि रैना की शादी में कौन-कौन मेहमान शामिल होगा?

विज्ञापन


रैना लंबे समय से टीम इंडिया से सदस्य रहे हैं और उनके कई खिलाड़ियों से मधुर संबंध भी हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से उनकी काफी दोस्ती है और उनके शादी में आने की संभावना है। कहा यह भी जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस शादी में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली भी शादी में शामिल होंगे और वह भी अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ। हालांकि वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में कोहली के खराब प्रदर्शन के लिए अनुष्का के साथ उनके रोमांस को मुख्य कारण माना गया और दोनों की जमकर आलोचना भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद दोनों एक साथ वापस लौटे। दोनों अभी राजधानी दिल्ली में ही हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि दोनों 3 अप्रैल को दिल्ली के होटल लीला पैलेस में सुरेश रैना और प्रियंका चौधरी के विवाह में शरीक होंगे। ऐसी खबर है कि दोनों एक साथ दिल्ली में देखे गए हैं।

IPL 8 से पहले अनुष्का-कोहली को मिलेगा सरप्राइज!

kohli and anushka to attend raina s Marriage

वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट का एक और महाआयोजन शुरू होने जा रहा है। और यह है इंडिया का त्योहार यानी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आठवां संस्करण 8 अप्रैल से शुरू होना है। पहला मैच गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला 8 को खेला जाएगा।

ऐसी खबर है कि आईपीएल-8 के उद्घाटन अवसर अनुष्का शर्मा अपनी प्रस्तुति भी देंगी। उद्घाटन 7 को कोलकाता में होगा। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने पहले ही बता दिया है कि अनुष्का इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। हालांकि इसके अलावा और कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

आयोजक अनुष्का और उनके ब्वॉयफ्रेंड विराट कोहली के लिए एक स्पेशल मूमेंट बनाने की तैयारी कर रहे हैं। कोहली रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू (आरसीबी) के कप्तान भी हैं जो आईपीएल में हिस्सा ले रही है। अनुष्का के अलावा 'बदलापुर' के हीरो वरुण धवन भी इस उद्धाटन कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने वाले थे लेकिन वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण नहीं आ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed