{"_id":"35fde7ba-3b1a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"khushlani-third-in-qualifying","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशलानी को क्वालीफाइंग में तीसरा स्थान","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
खुशलानी को क्वालीफाइंग में तीसरा स्थान
ग्रेटर नोएडा/एजेंसी
Updated Fri, 30 Nov 2012 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के अखिल खुशलानी ने यहां बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में जेके रेसिंग एशिया सीरीज के फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाइंग सत्र में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
यूरो इंटरनेशनल के ड्राइवर दक्षिण अफ्रीका के एस्टन हेयर ने डबल पोल पोजिशन हासिल की जबकि मलयेशिया के नबील जैफ्री दूसरे स्थान पर रहे। एशिया सीरीज के 13 से लेकर 16 राउंड तक के मुकाबले बुद्ध सर्किट में सिडविन फेस्टिवल आफ स्पीड के तहत आयोजित होंगे।
विज्ञापन
अपने प्रदर्शन से खुश नजर आ रहे खुशलानी ने कहा, ‘मैं टाप टीम मे जगह बनाने से काफी खुश हूं। मैं अपने समय में शनिवार की रेस में सुधार करने की कोशिश करूंगा।’ भारत के ही एक अन्य ड्राइवर आदित्य पटेल ने दो मिनट 00.656 सेकंड का समय लेकर टॉप छह में जगह बनाई।
विज्ञापन