{"_id":"629a39f4c5bbab796f2cdd77","slug":"khelo-india-youth-games-home-minister-amit-shah-will-launch-khelo-india-youth-games-2021-will-start-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khelo India Youth Games: गृहमंत्री अमित शाह करेंगे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 को लांच, पंचकूला में होगी शुरुआत","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Khelo India Youth Games: गृहमंत्री अमित शाह करेंगे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 को लांच, पंचकूला में होगी शुरुआत
Fri, 03 Jun 2022 10:12 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:12 PM IST
सार
इस गेम्स में खिलाड़ी 1,866 पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे, जिसमें 545 स्वर्ण, 545 रजत और 776 कांस्य पदक शामिल हैं। वहीं पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में करीब 25 प्रकार के खेल आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 लांच करेंगे। शुक्रवार को आधिकारिक बयान जारी किया गया। यूथ गेम्स चार से 13 जून तक आयोजित किए जाएंगे। हरियाणा सरकार के अनुसार, खेलो इंडिया यूथ गेम्स के चौथे चरण में देश से करीब 8,500 खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ हिस्सा लेंगे।
इस गेम्स में खिलाड़ी 1,866 पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे, जिसमें 545 स्वर्ण, 545 रजत और 776 कांस्य पदक शामिल हैं। वहीं पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में करीब 25 प्रकार के खेल आयोजित किए जाएंगे।
पंचकूला में ताऊ देवी लाल खेल परिसर इस खेल प्रतियोगिता का मुख्य स्थल होगा जिसकी क्षमता करीब 7,000 दर्शकों की है। पहली बार पांच पारंपरिक खेल गतका, कलारीपयट्टू, थांग ता, मलखंब और योगासन को भी शामिल किया गया है।