फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Khelo India Youth Games, Government to launch Khelo India Girls League conducted by SAI

सरकार की नई पहल: शुरू होगी 'खेलो इंडिया गर्ल्स लीग', फुटबॉल अंडर-17 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा भारत

Tue, 17 Sep 2019 06:07 AM IST
देव कश्यप स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Tue, 17 Sep 2019 06:07 AM IST
विज्ञापन
Khelo India Youth Games, Government to launch Khelo India Girls League conducted by SAI
khelo india youth games

केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'खेलो इंडिया गेम्स' को विस्तार देने और फुटबॉल के क्षेत्र में नई इबारत लिखने के लिए केंद्र सरकार खेल के क्षेत्र में कई नई लीग शुरू करने जा रही है। इसी कड़ी में लड़कियों को जमीनी स्तर पर खेल से जोड़ने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए साई एक नई लीग शुरू करने जा रही है। जिसका नाम 'खेलो इंडिया गर्ल्स लीग' (केआईजीएल) होगा।

विज्ञापन


इसके तहत भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) देशभर में पहली बार लड़कियों को फुटबॉल खिलाने का अभियान शुरू कर रहा है। खेलाे इंडिया गर्ल्स लीग में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बाॅक्सिंग समेत 10 से 12 खेलों को शामिल किया गया है। सिर्फ लड़कियों के लिए इन खेलों की लीग शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन


'खेलो इंडिया गर्ल्स फुटबॉल लीग' को ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) तकनीकी और संगठनात्मक रूप से समर्थन कर रहा है। सभी प्रस्तावित लीग नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशंस और संबंधित राज्य सरकारों के सहयोग से आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, फुटबॉल लीग से संबंधित तारीख और जगह की सरकार द्वारा घोषणा बाकी है। ऐसा माना जा रहा है कि 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' के तीसरे चरण के तहत इसे आयोजित किया जाएगा और इसकी घोषणा अगले साल 10-22 जनवरी तक गुवाहाटी में हो सकती है। इस बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में ताइक्वांडो और साइकिलिंग को शामिल किया जा सकता है।

भारत में अगले साल होने वाले अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर सरकार ने यह फैसला लिया है। महिला फुटबॉल विश्व कप अगले साल देश में छह जगहों पर खेला जाएगा। इसलिए सबसे पहले फुटबाॅल लीग शुरू होगी। इसमें अंडर-17 से शुरुआत होगी। इसके बाद अंडर-13, अंडर-15 को भी शामिल किया जाएगा।

एक लीग में 16 टीमें खेलेंगी। हर शहर में कम से कम 16 टीमें तैयार की जाएंगी और फिर इनके बीच मुकाबले होंगे। हर टीम एक-दूसरे से करीब चार-पांच माह में 15 मैच खेलेंगी। गर्ल्स लीग शुरू करने का मकसद यह है कि लड़कियों को हर तरह के खेलों से जोड़ा जाए ताकि वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें।


बैडमिंटन की वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु ने कहा कि, खेलो इंडिया गर्ल्स फुटबॉल लीग समय की जरूरत है। खेलो इंडिया और ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की ओर से लड़कियों के लिए कराए जा रहे अंडर-17 फुटबॉल लीग का मैं समर्थन करती हूं। उन्होंने कहा कि सभी उम्र की लड़कियों को हर तरह के खेलों में भाग लेना चाहिए ताकि देश खुशहाल और स्वस्थ रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed