Khelo India Youth Games: खेलो इंडिया यूथ गेम्स का हुआ रंगारंग आगाज, छह हजार खिलाड़ी बिखेरेंगे चमक
13 दिन तक 23 आयोजन स्थलों पर चलने वाले इन खेलों में छह हजार खिलाड़ी 27 खेलों में अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरेंगे। यह खेल राज्य के आठ शहरों भोपाल, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मांडला, बालाघाट, खारगौन में आयोजित होंगे।
विस्तार
23 आयोजन स्थलों पर होंगे खेल
13 दिन तक 23 आयोजन स्थलों पर चलने वाले इन खेलों में छह हजार खिलाड़ी 27 खेलों में अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरेंगे। यह खेल राज्य के आठ शहरों भोपाल, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मांडला, बालाघाट, खारगौन में आयोजित होंगे। साइकलिंग का आयोजन नई दिल्ली के आईजी स्टेडियम वेलड्रोम में होगा।
Colorful & vibrant display of performances from young artists along with @neetimohan18 and @singer_shaan 🤩⭐ at the Grand Opening Ceremony of #KheloIndia Youth Games 2022 👍
विज्ञापन विज्ञापन
Have a look at the glittery glimpses ✨#KIYG2022 #KheloIndiaInMP @ChouhanShivraj @yashodhararaje pic.twitter.com/ytiHsBrWFL— Khelo India (@kheloindia) January 30, 2023
Glimpses 📸 from the Grand Opening Ceremony of #KheloIndia Youth Games 2022 🤩
— Khelo India (@kheloindia) January 30, 2023
It was indeed a star-studded night filled with so much energy & enthusiasm 👍#KIYG2022 #KheloIndiaInMP@ChouhanShivraj @yashodhararaje pic.twitter.com/g8ETY7aKwc
चौहान ने इस दौरान अंडर-19 महिला टी-20 क्रिकेट विश्वकप जीतने वाली बेटियों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा इस आयोजन से राष्ट्रमंडल, एशियाई और ओलंपिक खेलों जैसे आयोजन के लिए प्रतिभाएं सामने आएंगी। उन्होंने कहा कि पिछले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्य प्रदेश ने 38 पदक जीते थे।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स का भव्य और रंगारंग आगाज।
— Yashodhara Raje Scindia (@yashodhararaje) January 30, 2023
सीएम श्री @ChouhanShivraj जी ने भोपाल में @kheloindia यूथ गेम्स-2022 का शुभारंभ "अमरकंटक मशाल" को स्थापित कर दिया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री @ianuragthakur जी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री @NisithPramanik जी भी उपस्थित थे। pic.twitter.com/gt41BJtrBD
पहली बार शामिल हुुए वाटर स्पोट्र्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से अगले पांच वर्षों के लिए खेलों इंडिया का 32 सौ करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इन खेलों में पहली बार वाटर स्पोट्र्स कनोइंग, क्याकिंग, कनोइंग स्लालम, रोइंग आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही फेंसिंग को भी पहली बार शामिल किया गया है।