फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Khelo India Youth Game: Hosts Haryana top with 16 gold, four out of five gold in wrestling

Khelo India Youth Game: 16 स्वर्ण के साथ मेजबान हरियाणा शीर्ष पर, कुश्ती में पांच में से चार गोल्ड

Mon, 06 Jun 2022 09:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,  पंचकूला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,  पंचकूला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 06 Jun 2022 09:59 PM IST
सार

हरियाणा के पहलवानों ने दांव पर लगे पांच स्वर्ण में चार अपने नाम किए। ग्रीको रोमन 55 भारवर्ग में हरियाणा के सूरज ने महाराष्ट्र के विश्वजीत को 10-1 अंकों से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन
Khelo India Youth Game: Hosts Haryana top with 16 gold, four out of five gold in wrestling
खेलो इंडिया यूथ गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा का खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण बटोरो अभियान जारी है। कुश्ती में मेजबान राज्य ने अपना दबदबा कायम रखते हुए चार और स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाल लिए हैं। अब हरियाणा के खाते में 16 स्वर्ण, 8 रजत और 16 कांस्य पदक हो गए हैं। इसके अलावा हरियाणा ने भारोत्तोलन, निशानेबाजी, योग, साइक्लिंग और गतका में भी स्वर्णिम सफलताएं हासिल कीं।
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक गत चैंपियन महाराष्ट्र (13 स्वर्ण, 6 रजत, 7 कांस्य) पहले से दूसरे स्थान पर आ गया था। दो दिन में थांग था में छह स्वर्ण पदक जीतने वाला मणिपुर तीसरे स्थान पर चल रहा है। जम्मू एवं कश्मीर ने इस पारंपरिक मार्शल आर्ट में पहला स्वर्ण पदक जीता। सुमित ने 60 भारवर्ग में मध्यप्रदेश के आशीष को हराया।
विज्ञापन


कुश्ती में मेजबान हावी
हरियाणा के पहलवानों ने दांव पर लगे पांच स्वर्ण में चार अपने नाम किए। ग्रीको रोमन 55 भारवर्ग में हरियाणा के सूरज ने महाराष्ट्र के विश्वजीत को 10-1 अंकों से हराकर स्वर्ण पदक जीता। महिलाओं के 61 भारवर्ग में सविता ने अपने ही राज्य की शिक्षा को 10-6 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कों के फ्री-स्टाइल 60 भारवर्ग में रविंद्र ने महाराष्ट्र के अजय को 11-8 से मात दी। 71 भारवर्ग में नरेंद्र ने अमित को हराकर स्वर्ण जीता। चंडीगढ़ के यशवीर मलिक ने ग्रीको रोमन 65 भारवर्ग में निशांत को 6-2 से मात दी।

वेट लिफ्टिंग में ऊषा ने दिलाया स्वर्ण
भारोत्तोलन में हरियाणा को ऊषा (55 भारवर्ग) ने 170 किलोग्राम भार उठाकर पहला गोल्ड मेडल जीता। अरुणाचल प्रदेश को बेंगई टैनी ने बालकों के 67 भारवर्ग में 264 भार उठाकर पहला स्वर्ण दिलाया। इसी तरह तमिलनाडु के टी माधवन (61 भारवर्ग) में अव्वल रहे।  

गतका में टीम स्वर्ण
गतका में सिंगल स्टिक टीम इवेंट के अंडर 18 में हरियाणा ने गोल्ड मेडल हासिल किया। सिंगल स्टिक के व्यक्तिगत पुरुष वर्ग में वारिस प्रीत सिंह ने रजत और महिला वर्ग में अर्जनीत ने रजत पदक हासिल किया। हरियाणा के योग खिलाड़ियों ने आर्टिस्टिक ग्रुप योगासन के अंडर -18 में महाराष्ट्र की को पछाड़कर स्वर्ण जीता। वॉलीबॉल में हरियाणा ने राजस्थान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।


शिवा को सोना, सम्राट को रजत
निशानेबाजी में दिल्ली के डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 10 मीटर एयर पिस्टल में हरियाणा के शिवा नरवाल ने स्वर्ण और सम्राट राणा ने रजत पदक जीता। उत्तर प्रदेश के साहिल तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed