{"_id":"5fd23114-7066-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"kerala-preparations-for-rio-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियो ओलंपिक में पदक कब्जाने की तैयारी में केरल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
रियो ओलंपिक में पदक कब्जाने की तैयारी में केरल
कोच्चि/एजेंसी
Updated Wed, 06 Feb 2013 07:36 PM IST
विज्ञापन
2016 में ब्राजील के रियो में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों में अधिक से अधिक पदकों पर कब्जा करने के उद्देश्य से केरल राज्य खेल परिषद (केएसएससी) एथलीटों के लिए कोचिंग कार्यक्रम शुरू करेगा। केएसएससी के सचिव पीएस अब्दुल रज्जाक ने कहा, ‘2016 ओलंपिक में खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए खेल परिषद ने कई परियोजनाएं तैयार की हैं जिसके तहत ट्रैक एंड फील्ड खेलों से जुड़े एथलीटों को विदेशी कोचों से विशेष प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
इस योजना के तहत राज्य भर से उन 20 खिलाड़ियों को चुना जाएगा जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। ऐसे एलीट खिलाड़ियों को चुनकर उन्हें उच्च तकनीक और विदेशी कोचों से कड़ा प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा।’
विज्ञापन