{"_id":"e28b9960-307e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kashyap-out-of-china-open-super-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइना ओपन सुपर सीरीज से कश्यप बाहर ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
चाइना ओपन सुपर सीरीज से कश्यप बाहर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 17 Nov 2012 11:50 AM IST
विज्ञापन
चाइना ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में परूपल्ली कश्यप को हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही वह इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए है। क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला झेंगमिंग वांग से था। वांग ने कश्यप को 17-21, 7-21 से सीधे सेटों में मात दी। कश्यप इस समय दुनिया के 23वें नंबर के खिलाड़ी है वहीं वांग को वर्ल्ड रैंकिंग में 17वां स्थान प्राप्त है। कश्यप इस हार से निराश है लेकिन उनका कहना है कि वह अब अपना ध्यान हांगकांग ओपन सुपर सीरीज प्रतियोगिता पर लगाएंगे।
विज्ञापन