फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   kashyap and sindhu step away from title

कश्यप और सिंधु खिताब से एक कदम दूर

Sun, 23 Dec 2012 12:40 AM IST
लखनऊ/एजेंसी
लखनऊ/एजेंसी Updated Sun, 23 Dec 2012 12:40 AM IST
विज्ञापन
kashyap and sindhu step away from title

खिताब के प्रबल दावेदार और दूसरी सीड भारत के पी कश्यप और पीवी सिंधु ने सैयद मोदी इंटरनेशनल ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। कश्यप ने तीसरी सीड इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो की चुनौती को लगातार गेमों में 21-18, 23-21 से ध्वस्त कर दिया जबकि सिंधु ने तीसरी सीड थाईलैंड की सपश्री तेरातनाचई को 21-12, 21-14 से मात दी।

विज्ञापन


फाइनल में कश्यप का मुकाबला रविवार को 14वीं सीड थाईलैंड के सेंसोम्बूनसुक तानोंगसाक से होगा जिन्होंने पांचवीं सीड इंडोनेशिया के यूनुस आलमस्याह को 21-14, 21-17 से हराकर उलटफेर किया। दूसरी ओर सिंधु को खिताब के लिए सातवीं सीड इंडोनेशिया की लिंडावेनी फनेत्री को हराना होगा। फनेत्री ने छठी सीड जापान की नोजोमी ओकूहारा को 22-20, 21-16 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed