फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   kalmadi barred from elections

कलमाडी़ को झटका, आईओए चुनाव लड़ने पर रोक

Fri, 14 Sep 2012 05:25 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 14 Sep 2012 05:25 PM IST
विज्ञापन
kalmadi barred from elections
पिछले 18 सालों से भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष पद पर काबिज सुरेश कलमाडी को एक बड़ा झटका लगा है। बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने कलमाडी के इस पद पर दोबारा चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी। कलमाडी राष्ट्रमंडल खेलों में हुए घोटालों में जेल में रह चुके हैं।
विज्ञापन


बीते दिन उच्च न्यायालय ने एक मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि आगामी आईओए के चुनाव पूरी तरह खेल आचार संहिता के आधार पर होने चहिए और यह आचार संहिता कलमाडी को दोबारा चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं देती है। कलमाडी को इन घोटालों के ही सिलसिले में राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष पद से बर्खास्त किया गया था और उन्हें हिरासत में लिया गया था। पिछले महीने दिल्ली उच्च न्यायालय के ही दखल से कलमाडी लंदन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व नहीं कर सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed