फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   kalmadi and others pressurised me to choose swiss timing says witness

कलमाडी ने डाला था स्विस सिस्टम चुनने का दबाव

Wed, 13 Mar 2013 08:42 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 13 Mar 2013 08:42 PM IST
विज्ञापन
kalmadi and others pressurised me to choose swiss timing says witness

दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति (ओसी) के तत्कालीन अतिरिक्त महानिदेशक (राजस्व) वीरेंद्र कुमार सक्सेना ने बुधवार को यहां सीबीआई की विशेष अदालत में एक नया खुलाया किया। उन्होंने बताया कि खेलों में इस्तेमाल होने वाले टाइम स्कोरिंग एंड रिजल्ट सिस्टम (टीएसआर) का कांट्रेक्ट स्विट्जरलैंड की कंपनी को देने के लिए आईओसी के तत्कालीन अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने उन पर दबाव डाला था।

विज्ञापन


सीबीआई की विशेष न्यायधीश रविन्दर कौर की अदालत में अभियोजन पक्ष के गवाह के रूप में वीरेंद्र कुमार ने कहा, 'एक बैठक के दौरान कलमाडी ने उन्हें और कुछ अन्य अधिकारियों को यह कहा था कि टीएसआर सिस्टम के लिए स्विस टाइमिंग का ही चुनाव करें।'
विज्ञापन


उन्होंने बताया, 'इस दौरान आईओसी के महानिदेशक वीके वर्मा भी उपस्थित थे और वह जानते थे कि कलमाडी जो कह रहे हैं उसे कैसे करना है। मैं उनके इस फैसले से सहमत नहीं था लेकिन मुझ पर स्पेन की कंपनी की जगह स्विस कंपनी का ही टाइमिंग सिस्टम लेने का दबाव था। मैंने असहमति दिखाते हुए अपने विचार लिखकर साथी सदस्यों को मेल किया। इस पर कलमाडी ने मुझे बुलाकर अपनी नाराजगी जताई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed