फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Kalikesh Narayan Singh Deo became new president of the National Rifle Association of India defeated VK Dhall

NRAI: भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के नए अध्यक्ष बने कलिकेश सिंह देव, वीके ढल को 36-21 से हराया

Sat, 21 Sep 2024 08:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 21 Sep 2024 08:23 PM IST
सार

पिछले साल अप्रैल में रणिंदर के इस्तीफे के बाद से एनआरएआई का कामकाज इसके वरिष्ठ उपाध्यक्ष कलिकेश देख रहे थे। उनके कार्यवाहक प्रमुख रहते भारत ने पेरिस ओलंपिक में निशानेबाजी में तीन पदक जीते।

विज्ञापन
Kalikesh Narayan Singh Deo became new president of the National Rifle Association of India defeated VK Dhall
कलिकेश नारायण सिंह देव-एनआरएआई - फोटो : https://www.thenrai.in/

विस्तार

कलिकेश नारायण सिंह देव भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के अध्यक्ष चुने गए। शनिवार को हुए चुनावों में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी वीके ढल को 36-21 से हराया। यह पद पिछले साल से खाली था। ऐसे में ओडिशा के पूर्व सांसद एनआरएआई के दैनिक कामकाज की देखभाल कर रहे थे। पिछले साल रणिंदर सिंह ने इस पद से इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन


पिछले साल खेल मंत्रालय ने निर्देश जारी किया था कि राष्ट्रीय खेल महासंघों का कोई पदाधिकारी राष्ट्रीय खेल कोड के तहत 12 वर्ष से अधिक समय तक पद पर नहीं रह सकता। इसके बाद रणिंदर ने इस्तीफा दिया था। उनके 12 साल 29 दिसंबर 2022 को पूरे हुए थे।
विज्ञापन


पिछले साल अप्रैल में रणिंदर के इस्तीफे के बाद से एनआरएआई का कामकाज इसके वरिष्ठ उपाध्यक्ष कलिकेश देख रहे थे। उनके कार्यवाहक प्रमुख रहते भारत ने पेरिस ओलंपिक में निशानेबाजी में तीन पदक जीते। रियो ओलंपिक 2016 और टोक्यो ओलंपिक 2020 से भारतीय निशानेबाज खाली हाथ लौटे थे। कलिकेश 2025 तक एनआरएआई अध्यक्ष रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed