फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Jyothi Yarraji wins silver in womens 100m hurdles in Asian Games 2023 after false start drama

Asian Games: 100 मीटर बाधा दौड़ में चीनी खिलाड़ी के कारण हुआ विवाद, भारत को फायदा; ज्योति के पदक का रंग बदला

Mon, 02 Oct 2023 08:07 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ Published by: रोहित राज Updated Mon, 02 Oct 2023 08:07 AM IST
सार

एक समय ऐसा था जब अधिकारी वू यानी के साथ-साथ ज्योति याराजी को भी डिस्क्वालिफाई करना चाहते थे। अगर ऐसा होता तो ज्योति के खाते में कोई पदक नहीं होता। बाद में  समीक्षा में वू यानी को डिस्क्वालिफाई कर दिया।

विज्ञापन
Jyothi Yarraji wins silver in womens 100m hurdles in Asian Games 2023 after false start drama
ज्योति याराजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत की महिला खिलाड़ी ज्योति याराजी ने एशियाई खेलों में अपना पहला पदक जीत लिया है। ज्योति ने रविवार (एक अक्तूबर) को 100 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीता। 24 साल की ज्योति के पदक को लेकर काफी देर तक विवाद हुआ। चीन की खिलाड़ी की गलती ने उनके पदक को भी खतरे में डाल दिया था, लेकिन अंत में फैसला भारतीय खिलाड़ी के पक्ष में आया। याराजी तीसरे स्थान पर थीं और उनके खाते में कांस्य आया था। विवाद के बाद उनके पदक का रंग बदल गया।
विज्ञापन


Asian Games 2023: Jyothi Yarraji Wins Silver In 100m Hurdles After Chinese  officials Attempt To Get Her Disqualified
विज्ञापन


दरअसल, दौड़ की शुरुआत ही विवादित रूप से हुई। चीन की खिलाड़ी वू यानी पहले ही दौड़ गईं। इसे गलत शुरुआत माना गया। याराजी के बगल वाली लेन में वू यानी खड़ी थीं। वू यानी के दौड़ने के बाद याराजी ने दौड़ना शुरू किया। अधिकारियों ने दोनों की शुरुआत को गलत बताया और उन्हें बुलाया। इसका जोरदार विरोध भारतीय खिलाड़ी ने किया। लंबी चर्चा के बाद याराजी और वू यानी के दौड़ को समीक्षा के लिए भेजा गया। समीक्षा में वू यानी को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ज्योति ने 12.91 सेकंड में पूरी की दौड़
ज्योति याराजी ने 12.91 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर आ गईं। 12.74 सेकंड के साथ के साथ चीन की लिन यूवेई पहले स्थान पर रहीं। वहीं, वू यानी के डिस्क्वालिफाई होने से जापान की तनाका यूमि ने कांस्य पदक जीत लिया। उन्होंने 13.04 सेकंड में दौड़ को पूरा किया था। एक समय ऐसा था जब अधिकारी वू यानी के साथ-साथ ज्योति याराजी को भी डिस्क्वालिफाई करना चाहते थे। अगर ऐसा होता तो ज्योति के खाते में कोई पदक नहीं होता।
 
Hangzhou Asian Games 100m hurdles | What exactly happened in Jyothi  Yarraji's case - The Hindu
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed