{"_id":"dba94592e8bfd12f6eabb218832a5174","slug":"jwala-gatta-bai","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई हत्या नहीं की, जो माफी मांगू: ज्वाला","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
कोई हत्या नहीं की, जो माफी मांगू: ज्वाला
Updated Thu, 17 Oct 2013 03:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने कहा कि मैंने ऐसा कोई अपराध नहीं किया है कि मेरे खेलने पर आजीवन रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति मुझे खेलने से नहीं रोक सकता है।
विज्ञापन
शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेस में ज्वाला गुट्टा ने कहा कि बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) मेरे खेल पर रोक लगा कर मेरी निष्ठा और ईमानदारी पर सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन
इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला को राहत देते हुए बीएआई को उन्हें अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की मंजूरी देने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा कि यदि बीएआई हमें डेनमार्क ओपन में नहीं भेजना चाहती है, तो कम से कम महिला टीम में से किसी न किसी एक खिलाड़ी को तो भेजना ही चाहिए।
हाईकोर्ट का कहना है कि ज्वाला गुट्टा पर बीएआई की अनुशासन समिति का अंतिम फैसला आने तक उन्हें मैच खेलने की इजाजत दी जानी चाहिए।