फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Junior World Cup: Women's hockey team lost in shootout in bronze medal match, lost to England

जूनियर विश्वकप: कांस्य पदक के मुकाबले में शूटआउट में हारी महिला हॉकी टीम, इंग्लैंड से मिली हार

Wed, 13 Apr 2022 05:34 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोटचेफ्सट्रम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोटचेफ्सट्रम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 13 Apr 2022 05:34 AM IST
सार

शूटआउट में ओलंपियन शर्मिला देवी, कप्तान सलीमा टेटे और संगीता कुमारी गोल नहीं कर सकीं। वहीं इंग्लैंड के लिए कैटी कुर्टिस, स्वेन और मैडी एक्सफोर्ड ने गोल दागे।

विज्ञापन
Junior World Cup: Women's hockey team lost in shootout in bronze medal match, lost to England
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुमताज खान के दो गोल के बावजूद भारतीय महिला हॉकी टीम का एफआईएच जूनियर विश्वकप में पदक जीतने का सपना टूट गया और कांस्य पदक के मुकाबले में इंग्लैंड ने उसे शूटआउट में 3-0 से हरा दिया। निर्धारित समय तक स्कोर 2-2 से बराबर था। टूर्नामेंट में आठ गोल करने वालीं मुमताज ने भारत के लिए 21वें और 47वें मिनट में फील्ड गोल किए। इंग्लैंड के लिए मिली जिगलियो ने 18वें और क्लाउडिया स्वेन ने 58वें मिनट में गोल करके मैच को शूटआउट में खींचा।
विज्ञापन


शूटआउट में ओलंपियन शर्मिला देवी, कप्तान सलीमा टेटे और संगीता कुमारी गोल नहीं कर सकीं। वहीं इंग्लैंड के लिए कैटी कुर्टिस, स्वेन और मैडी एक्सफोर्ड ने गोल दागे। इसके साथ ही इंग्लैंड ने 2013 में इसी टूर्नामेंट के कांस्य पदक के मुकाबले में भारत से मिली हार का बदला चुकता कर लिया। 2013 में जर्मनी के मोंशेंग्लाबाख में जूनियर विश्वकप में भारत ने इंग्लैंड को शूटआउट में हराकर कांस्य पदक जीता था ।
विज्ञापन


मैच का नतीजा भले ही पक्ष में नहीं रहा हो लेकिन भारत का पलड़ा पूरे मैच में इंग्लैंड पर भारी था । गेंद पर नियंत्रण और विरोधी गोल पर हमलों के मामले में भारत ने बाजी मारी लेकिन आखिरी कुछ क्षणों में ढिलाई बरतने का खामियाजा भारत को भुगतना पड़ा। भारत ने सकारात्मक शुरुआत करके जल्दी ही दो पेनल्टी कॉर्नर बनाए लेकिन गोल नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड ने दूसरे क्वार्टर के तीसरे मिनट में बढ़त बना ली। जिगलियो का कमजोर शॉट भारतीय गोलकीपर बिछू देवी से टकराया और उनके पैरों के बीच से गेंद गोल के भीतर चली गई। इसके तीन मिनट बाद ही हालांकि मुमताज ने भारत के लिए बराबरी का गोल किया। हाफटाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर था।


दूसरे हाफ के शुरुआती 15 मिनट दोनों टीमों ने खराब हॉकी खेली। चौथे क्वार्टर के 11वें मिनट में इंग्लैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे बिछू देवी ने बचाया। भारत को भी आखिरी क्वार्टर में दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन गोल नहीं हो सका। भारत के लिए दूसरा गोल 47वें मिनट में मुमताज ने किया। इसके बाद इंग्लैंड ने लगातार जवाबी हमले बोले और आखिरी छह मिनट में गोलकीपर को भी मैदान पर उतार दिया। आखिरी सीटी बजने से दो मिनट पहले भारतीय डिफेंस चरमरा गया और स्वेन ने बराबरी का गोल दाग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed