{"_id":"66f950677c84b6f4100ccdec","slug":"junior-world-championship-indian-shooter-fined-for-arriving-late-at-practice-area-deducted-two-points-2024-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जूनियर विश्व चैंपियनशिप: अभ्यास क्षेत्र में देरी से पहुंचने पर भारतीय निशानेबाज पर लगा जुर्माना, कटे दो अंक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
जूनियर विश्व चैंपियनशिप: अभ्यास क्षेत्र में देरी से पहुंचने पर भारतीय निशानेबाज पर लगा जुर्माना, कटे दो अंक
Sun, 29 Sep 2024 06:35 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 29 Sep 2024 06:35 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) ने 20 वर्षीय निशानेबाज उमेश चौधरी पर नियम 6.17.1.3 के उल्लंघन के लिए दो अंक का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
शूटिंग
- फोटो : FREEPIK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के एक निशानेबाज पर पेरू के लीमा में चल रही आईएसएसएफ जूनियर निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल के लिए अभ्यास क्षेत्र में देर से पहुंचने के कारण दो अंक का जुर्माना लगाया गया जिस कारण वह पदक हासिल करने से रह गया। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) ने 20 वर्षीय निशानेबाज उमेश चौधरी पर नियम 6.17.1.3 के उल्लंघन के लिए दो अंक का जुर्माना लगाया। इससे भारत के 60 सदस्यीय दल में शामिल कोच और सहायक स्टाफ की भूमि का पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
पदक दौर में छठे स्थान पर रहे
चौधरी को फाइनल में अपने पहले शॉट पर दो अंक कटने के बाद 7.4 अंक मिले। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के सचिव राजीव भाटिया से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्हों ने कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है और वह इस मसले पर टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। चौधरी क्वालिफिकेशन दौर में 580 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे और अगर उन पर दो अंक का जुर्माना नहीं लगाया होता तो वह आठ निशानेबाजों के फाइनल में स्वर्ण पदक जीत सकते थे। जुर्माना लगाए जाने के कारण चौधरी पदक दौर में छठे स्थान पर रहे।

निशानेबाजों को भी पता होना चाहिए नियम
भाटिया को जब याद दिलाया गया कि जुर्माने का विवरण आईएसएसएफ की वेबसाइट पर भी है, तो उन्होंने कहा, हो सकता है कि वह समय पर अभ्यास क्षेत्र में नहीं पहुंचे होंगे। मैं नहीं जानता कि वह क्यों और किस कारण से समय पर नहीं पहुंचे। मुझे वहां (पेरू में) मौजूद अधिकारियों से पता करना होगा। यह पूछे जाने पर कि क्या कोचों को अधिक सतर्क रहना चाहिए तो उन्होंने कहा, मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि हमें कुछ भी नहीं बताया गया है। मैं इस पर चर्चा नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा, यह संभव नहीं है कि ऐसा पहली बार हुआ है। क्या आपको लगता है कि केवल कोच जिम्मेदार हैं और निशानेबाजों की कोई जिम्मेदारी नहीं है? उन्हें नियमों के बारे में पता होना चाहिए। आखिर वह विश्व चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं।
विरोध करने पर वलारिवन के कटे थे अंक
पिछली बार किसी भारतीय निशानेबाज पर 2021 में क्रोएशिया के ओसिजेक में आईएसएसएफ विश्वकप के दौरान दो अंक का जुर्माना लगाया गया था। तब ओलंपियन एलावेनिल वलारिवन ने एक शॉट का विरोध किया था, लेकिन जूरी ने निष्कर्ष निकाला कि यह सही था।