{"_id":"1e75890385622f2798623f8c100acefd","slug":"jonty-rhodes-become-father-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोंटी रोड्स बने पिता, बेटी का नाम रखा 'इंडिया'","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
जोंटी रोड्स बने पिता, बेटी का नाम रखा 'इंडिया'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 25 Apr 2015 08:07 AM IST
विज्ञापन
पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर और मुंबई इंडियंस के वर्तमान फिल्डिंग कोच जोंटी रोड्स की पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया है। बेटी का नाम 'इंडिया' रखा गया है।
विज्ञापन
रोड्स की बेटी का जन्म गुरुवार बुधवार रात पर मुंबई के सेंटाक्रूज स्थित मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल में हुआ।
रोड्स पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल चैक-अप के लिए जा रहे थे। हालांकि इस बीच वह अपना समय मुंबई इंडियंस को भी दे रहे।
गुरुवार को दिल्ली और मुंबई के बीच मैच शुरू होने से पहले रोड़्स ने ट्वीट कर अपनी बेटी के जन्म होने की बात बताई।
उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, बेबी रोड्स का जन्म हो चुका है। बेटी और मां दोनों सुरक्षित है। रोड्स ने यह भी बताया कि दोनों ने बेटी का नाम इंडिया रखा है।
विज्ञापन
रोड़्स की बेटी का जन्म वॉटर पद्धती के माध्यम से हुआ। यह पद्धती भारत में आम नहीं है।
@mipaltan good luck tonight from baby Rhodes!! India Jeanne Rhodes born 3:29pm weighing 3.7kg! Mum and baby perfect #ApunKaSuperstars
— Jonty Rhodes (@JontyRhodes8) 23-अप्रैल-2015
विज्ञापन