फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Jitu Rai qualifies for Rio Olympics after winning silver

ओलंपिक 2016 का टिकट पाने वाले पहले भारतीय शूटर बने जीतू

Wed, 10 Sep 2014 02:01 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 10 Sep 2014 02:01 PM IST
विज्ञापन
Jitu Rai qualifies for Rio Olympics after winning silver
ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले लखनऊ के निशानेबाज जीतू राय 2016 रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले भारत के पहले निशानेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन


ग्रेनेडा (स्पेन) में चल रहे 51वें शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में ओलंपिक कोटा हासिल करने के लिए मुकाबला खेल रहे जीतू ने पुरुषों की 50 मीटर पिस्टर स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन


25 वर्षीय आर्मी मैन जीतू मामूली अंतर से दक्षिण कोरिया के डबल ओलंपिक चैंपियन और विश्व रिकॉर्डधारी जिन जिनगोह को पीछे छोड़ने से चूक गए।

जिन ने फाइनल में 20 शॉट के बाद 192.3 अंक हासिल किए जबकि जीतू ने 191.1 अंक बटोरे। चीन के पेंग वेई को तीसरे स्तान से संतोष करना पड़ा।

जीतू इस समय वर्ल्ड रैंकिंग में पांचवें पायदान पर हैं। उनके लिए यह साल बेहतरीन साल साबित हो रहा है। ग्लासगो में स्वर्ण पदक जीतने वाले जीतू ने लगातार पांचवां अंतरराष्ट्रीय पदक जीता है। उन्होंने इस साल लगातार 2 वर्ल्ड कप में पदक जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed