फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Jeevanji Rana shined in the National Paralympic Athletics Championship won gold medals

Para Athletics: राष्ट्रीय पैरालंपिक एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीवनजी-राणा ने बिखेरा जलवा, स्वर्ण पदक जीते

Wed, 19 Feb 2025 10:15 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 19 Feb 2025 10:15 PM IST
सार

मौजूदा विश्व चैंपियन जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में 57.85 सेकंड का समय निकालकर पीला तमगा जीता। हरियाणा की पूजा को रजत और हरियाणा की ही भुवी अग्रवाल को कांस्य पदक मिला।

विज्ञापन
Jeevanji Rana shined in the National Paralympic Athletics Championship won gold medals
दीप्ति जीवनजी और सोमन राणा - फोटो : narendramodi(x)-pib

विस्तार

पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता दीप्ति जीवनजी ने राष्ट्रीय पैरालंपिक एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर टी20 दौड़ में स्वर्ण पदक जीता जबकि सोमन राणा ने पेरिस खेलों के स्वर्ण पदक विजेता होकातो सेमा को एफ57 शॉटपुट में हराकर स्वर्ण अपने नाम किया।
विज्ञापन

मौजूदा विश्व चैंपियन जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में 57.85 सेकंड का समय निकालकर पीला तमगा जीता। हरियाणा की पूजा को रजत और हरियाणा की ही भुवी अग्रवाल को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरूषों के एफ57 शॉटपुट में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी राणा ने पेरिस पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सेमा को हराकर 14.42 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण जीता। सेमा 13.53 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। एसएससीबी के शुभन जुयाल को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन

पुरूषों की ऊंची कूद टी45. टी46 और टी47 वर्ग में हरियाणा के विकास ने स्वर्ण जीता। तमिलनाडु के शेख अब्दुल को रजत और हिमाचल के निषाद कुमार को कांस्य मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed