फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   jayaram and kashyap moved to 2nd round

बैडमिंटनः विश्व चैंपियनशिप में जीते जयराम और कश्यप

Tue, 06 Aug 2013 12:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 06 Aug 2013 12:45 PM IST
विज्ञापन
jayaram and kashyap moved to 2nd round

बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम ने विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने से कहीं ऊंची रैंकिंग वाले खिलाड़ी को हराकर टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर किया।

विज्ञापन


जयराम के अलावा पारुपल्ली कश्यप भी पुरुषों के एकल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं।

25 साल के अजय 12वीं रैंकिंग वाले हांगकांग के विंग वूंग पर शुरू से दबाव बनाने में सफल रहे। दुनिया में 24वें नंबर के अजय ने 64 मिनट तक चले जोरदार मुकाबले में 22-20, 17-21, 21-15 में हरा दिया।
विज्ञापन


अजय को अगले दौर में स्पेन के पाब्लो एबेन से भिड़ना होगा।

वहीं भारत के ही 13वें नंबर के खिलाड़ी कश्यप को कड़ी चुनौती का सामना करन पड़ा, लेकिन वह जीत हासिल करने में सफल रहे। उन्होंने दूसरे दौर में पहुंचने के लिए 98वें नंबर के एस्टोनियाई खिलाड़ी रॉउल मस्ट को हराया। 56 मिनट चले मुकाबले में कश्यप ने 19-21, 21-14, 21-9 से बाजी अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि भारत की महिला युगल और मिश्रित युगल की चुनौती पहले ही दौर में खत्म हो गई। अपर्णा बालन और अरुण विष्णु की भारतीय मिश्रित जोड़ी चीनी ताइपे की जोड़ी से हार गई।


जबकि एक अन्य भारतीय मिश्रित जोड़ी अश्विनी पोनप्पा और तरुण कोना को जापानी जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा। महिला युगल में अपर्णा और सिकी रेड्डी की भी चुनौती पहले ही दौर में खत्म हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed